Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उड़ी में घुसपैठ नाकाम, 10 आतंकवादी ढेर, सैनिक शहीद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उड़ी (जम्मू एवं कश्मीर) , 20 Sep 2016

Last updated on: Sep 20, 2016, 00:00 IST

उत्तरी कश्मीर के बारामुला और कुपवाड़ा जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों और घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की दो घटनाओं में 10 आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना ने नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम कर देने का दावा किया है। ये प्रयास ऐसे समय हुए हैं, जब भारत और पाकिस्तान कश्मीर घाटी में भारी अशांति को लेकर कूटनीतिक वाक्युद्ध में उलझे हैं।अभी दो ही दिन हुए हैं, जब रविवार को दोनों देशों के बीच इस राज्य को बांटने वाली नियंत्रण रेखा के पास भारत के सैन्य शिविर पर आतंकी हमला हुआ है, जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। रक्षा सूत्रों ने कहा कि श्रीनगर से 100 किलोमीटर उत्तर उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार से पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी की आड़ में भारी हथियारों से लैस 15 आतंकियों ने पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश की। सीमाई इलाके लच्छीपुरा में सैन्य कार्रवाई घुसपैठ का प्रयास कर रहे 10 आतंकवादी मारे गए। यह स्थान रविवार की सुबह जिस सैन्य शिविर पर आतंकियों ने हमला किया था उससे यह इलाका मात्र छह किलोमीटर दूर है। सेना के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि सैनिक संभावित घुसपैठ के प्रयास को लेकर तभी सचेत हो गए थे, जब पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी कारण के मंगलवार को दोपहर बाद लच्छीपुरा और बोनियार गांव की भारतीय चौकियों पर छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सैनिकों ने जवाब में गोलीबारी की और सीमा पार की गतिविधियों पर सतर्कता के साथ निगरानी जारी रखी। हथियारों से लैस घुसपैठियों का एक दल तत्काल नजर आ गया। एक रक्षा सूत्र ने कहा, "घुसपैठी आतंकवादियों के खिलाफ लच्छीपुरा अभियान अभी भी जारी है।"पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अन्य अभियान में एलओसी के पास कुपवाड़ा जिले में स्थित नौगांव इलाके में सुरक्षा बलों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी।पुलिस सूत्र ने कहा, "चुनौती देने पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।"बाद में अस्पताल में उस जवान ने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्र ने कहा, "नौगांव इलाके में पांच-छह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।"पाकिस्तान पर सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करने का अक्सर आरोप लगता रहा है। 

उड़ी में गोलीबारी वर्ष 2003 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम करार का उल्लंघन है। इससे पहले सेना ने 11 और 16 सितंबर को इस तरह की घुसपैठ के प्रयास को क्रमश: पूंछ और उड़ी क्षेत्र में नाकाम किया था। दोनों अभियानों में चार-चार आतंकी मारे गए थे। उड़ी में दो दिनों पहले हुए आतंकवादी हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान से आए जैश-ए-मुहम्मद के आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है।हालांकि, पाकिस्तान ने इन आरोपों का खंडन किया है।वहीं भारतीय सेना ने कहा है कि उसे उड़ी में सैन्य शिविर में तलाशी अभियानों के दौरान हथियार, गोला-बारूद, खाद्य सामग्री और दवाइयों के पैकेट मिले हैं, जिन पर पाकिस्तानी छाप है।वर्ष 2016 में भारतीय सेना ने अब तक सीमा पार से घुसपैठ के 19 प्रयासों को नाकाम किया है। सेना ने कहा है कि यह पाकिस्तान का भारत में अशांति फैलाने का हताशा भरा प्रयास है।

 

Tags: CRIME NEWS JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD