Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

उरी हमले में 17 जवान शहीद, 4 आतंकवादी ढेर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उरी , 18 Sep 2016

Last updated on: Sep 18, 2016, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में रविवार सुबह एक सैन्य शिविर में हुए आतंकवादी हमले में 17 जवान शहीद हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है। इस बीच, सेना प्रमुख दलबीर सिंह श्रीनगर पहुंच गए हैं। सेना प्रमुख राज्य में पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों और शिविरों की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।अधिकारियों ने कहा, "इस हमले में 24 से अधिक जवान घायल हुए हैं। हमला सुबह 5.30 बजे हुआ, जब आतंकवादियों ने उड़ी कस्बे में सेना की 12 ब्रिगेड के मुख्यालय से लगे सैन्य शिविर को निशाना बनाया।"हमले के बाद आतंकवादियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जो करीब ढाई घंटे चली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और राष्ट्र को भरोसा दिलाया कि जो इस घृणित हमले के दोषी हैं, उन्हें दंडित किए बगैर नहीं छोड़ा जाएगा। मोदी ने यह कहने से परहेज किया कि इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया।गृहमंत्री ने ट्वीट किया, "मैं आतंकवाद और आतंकी समूहों को पाकिस्तान के लगातार और सीधे समर्थन से बहुत निराश हूं। पाकिस्तान एक आतंकी देश है और उसकी पहचान इसी तरह होनी चाहिए और उसे अलग-थलग किया जाना चाहिए।"उड़ी जम्मू एवं कश्मीर को भारत और पाकिस्तान में बांटने वाली नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगा हुआ है।

सैन्य सूत्रों के अनुसार, आतंकी सैन्य शिविर में कंटीले तारों को काटकर पीछे से घुसे थे। इससे पहरेदार सैनिकों को सचेत होने का मौका नहीं मिला।शिविर में घुसने के बाद आतंकियों ने एके-47 से अंधाधुंघ गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद वे अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने के लिए तेजी से अलग-अलग दिशाओं में फैल गए।उन लोगों ने उन तंबुओं पर ग्रेनेड फेंके, जिनमें सैनिक सोए हुए थे। सबसे अधिक सैनिक एके-47 से नहीं, बल्कि ग्रेनेड हमले से तंबुओं के अंदर रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो जाने से हताहत हुए। हमले के समय शिविर में कितने सैनिक थे, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन एक सूत्र का अनुमान है कि वहां 200 सैनिक रहे होंगे, क्योंकि इंफेंट्री बटालियन के अधिकांश सैनिकों की तैनाती नियंत्रण रेखा पर है। इस हमले के बाद आकाश में बहुत गहरा काला धुआं देखा गया।

उधमपुर स्थित उत्तरी कमान ने एक संक्षिप्त बयान में कहा है, "भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने उड़ी में सैन्य इकाई के पिछले प्रशासनिक अड्डे को निशाना बनाया।"जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी ढेर कर दिए गए और तलाशी अभियान अभी जारी है। प्रशासनिक अड्डे पर सैन्य इकाइयों की क्षमता अधिक है। सैनिक ड्यूटी से आने के बाद तंबुओं/अस्थाई ठिकानों में रुके हुए थे। उनमें आग लग गई, जिसके परिणाम स्वरूप हताहतों की संख्या ज्यादा हो गई। बयान में कहा गया है, "हम अभियान में शहीद हुए 17 सैनिकों के बलिदान को सलाम करते हैं।"गैर-सरकारी सूत्रों के अनुसार, शहीद होने वाले अधिकांश जवान बिहार रेजिमेंट से हैं। दो सैनिक डोगरा रेजिमेंट के भी शहीद हुए हैं। 

यह जम्मू एवं कश्मीर में पिछले एक दशक में किसी सैन्य शिविर पर सबसे बड़ा आतंकवादी हमला बताया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ हालांकि बंद हो गई है, पर इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के मद्देनजर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।फिलहाल किसी आतंकवादी गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पर कुछ रपट के अनुसार, आतंकवादियों ने हाल ही में पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाके में घुसपैठ की थी।

इस हमले में घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से उड़ी से 70 किलोमीटर दूर श्रीनगर स्थित सेना के आधार अस्पताल ले जाया गया है।इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका और रूस का अपना दौरा रद्द कर दिया है, जो रविवार से ही शुरू होने वाला था। उन्होंने हमले पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।राजनाथ ने ट्वीट किया, "उड़ी में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति को देखते हुए मैंने रूस और अमेरिका का दौरा स्थगित कर दिया है।"राजनाथ ने कहा कि उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की।राजनाथ के अनुसार, "उन्होंने मुझे राज्य में सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।"

 

Tags: CRIME NEWS JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD