Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

बागवानी के लिए 1000 करोड़ की परियोजना मंजूर: प्रतिभा सिंह

पूर्व सांसद ने किया पतलीकूहल सब्जी मंडी के द्वितीय चरण का शिलान्यास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 13 Sep 2016

Last updated on: Sep 13, 2016, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बागवानी क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए विश्व बैंक की मदद से 1000 करोड़ रुपये की हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना स्वीकृत की गई है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रदेश में बागवानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति लाएगी। मंगलवार को पतलीकूहल सब्जी मंडी के द्वितीय चरण के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने यह जानकारी दी। शिलान्यास समारोह का आयोजन कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति, कुल्लू फल उत्पादक मंडल कटराईं और आढ़ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतिभा सिंह ने बताया कि किसानों और बागवानों के हितों का ध्यान रखते हुए प्रदेश सरकार दूरदराज के क्षेत्रों मेें मंडियां स्थापित कर रही है। इससे किसान-बागवान अपने उत्पादों को उचित समय व उचित दामों पर बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला की विभिन्न मंडियों के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। बंदरोल में भी जल्द ही अत्याधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विश्व बैंक की परियोजना से बजट का प्रावधान किया जा रहा है। इसी मंडी के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। 

पतलीकूहल सब्जी मंडी के द्वितीय चरण के लिए भी आठ बीघा से अधिक भूमि कृषि उपज मंडी समिति के नाम हस्तांतरित कर दी गई है।बागवानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ओला अवरोधक जाली पर सब्सिडी 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दी है। सेब के पुराने पेड़ों के स्थान पर उन्नत किस्म के नई पौधे लगाने के लिए सेब जीर्णोद्धार योजना शुरू की गई है। इस योजना से छह जिलों के बागवानों को लाभ मिल रहा है।इससे पहले कुल्लू फल उत्पादक मंडल कटराईं के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय और कटराईं के पूर्व प्रधान सतीश कुमार ने प्रतिभा सिंह का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं। कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने समिति की विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, कांग्रेस नेता दिनेश सेन, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विद्या नेगी, इंटक अध्यक्ष डीआर जोशी, राजगिरी महंत, युवा कांग्रेस नेता हीरा लाल विभू, वीर सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Pratibha Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD