Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाते हुए आनलाइन टेबलेट शिक्षा शुरू की

छात्रों को उपहार में दिए टैब

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 26 Aug 2016

Last updated on: Aug 26, 2016, 00:00 IST

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया प्रयास करते हुए एजु टेबलेट ट्रेंड एजुकेशन नामक आनलाइन शिक्षा प्रोग्राम लागू किया है। इस प्रोग्राम के तहत जहां छात्र क्लास में पढ़ाई करेंगे वहीं छुट्टी के बाद वापिस घर जाकर अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई भी जानकारी टेबलेट पर हासिल कर सकेंगे। इस अवसर पर ओकरेज स्कूल में आयोजित एक प्रोग्राम दौरान मैनेजमेंट ने छात्रों को टेबलेट वितरित किए। छात्रों को उत्साहित करने के लिए टेबलेट वितरित करने के लिए पंजाब युनिवर्सिटी के कंप्यूटर विभाग के चेयरमैन डा सोनल चावला मुख्यातिथी के तौर पर हाजिर हुए।डा सोनल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय बेशक तकनीक का समय है। ओकरेज मैनेजमेंट द्वारा किया गया यह प्रयास यकीनन छात्रों की शिक्षा से जुड़ी नई तकनीक उनकी जानकारी में वृद्धि करने के साथ साथ समय बचाने में भी बेहद सहायक होगा।

डा सोनल ने आगे कहा कि इस टैब से बच्चों को उनकी पढ़ाई से जुड़ी व उनके अध्यापकों द्वारा टेस्ट की हुई एप्लीकेशन मिल जाएंगी जो कि उनके पेशेवर हुनर को निखारेंगी।प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण ने इस अवसर पर आए अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि 10 वर्ष की आयु तक हासिल की शिक्षा बच्चों के जीवन में अहम स्थान रखती है। इस अवसर पर नई तकनीक से हासिल की जानकारी बच्चों की पढ़ाई के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस एप्प में शिक्षा से जुड़ी जानकारी, टीम में काम करने की योग्यता, पजल हल करना, जानकारी भरपूर किताबों सहित अन्य कई तरह की जानकारी रहेगी। स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि लर्निंग तकनीक जहां छात्रों को तकनीक से अप टू डेट करती है वहीं किताबों के छपने के बाद की ताजा जानकारी भी देती है।

 

Tags: Oakridge International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD