Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

ब्राहमण समाज में काबिल लोगों को जोड़ देश में अपनी राजनितिक भागीदारी को मजबूत करेंगा ब्राह्मण महापंचायत - वीरेश शांडिल्य

१५ सितंबर तक हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ़,हिमाचल,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड एवं दिल्ली में करेंगे ब्राह्मण महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

ब्राहमण समाज में काबिल लोगों को जोड़ देश में अपनी राजनितिक भागीदारी को मजबूत करेंगा ब्राह्मण महापंचायत - वीरेश शांडिल्य
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 24 Aug 2016

Last updated on: Aug 24, 2016, 00:00 IST

देश की राजनीती में ब्राह्मणों को मजबूत करने और समाज में काबिल लोगों को देश की राजनीति में लाकर उनकी भागेदारी को मजबूत करने को लेकर ब्राहमण महापंचायत उत्तर भारत में मुहिम छेड़ेगी और पंजाब,उत्तर प्रदेश,हिमाचल विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका अदा करेगी उपरोक्त शब्द अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ब्राह्मण महापंचायत (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहे । इस अवसर पर एडवोकेट किरणपाल शर्मा,गायक सुरेश शर्मा शाहकोटी,सुभाष मेहता,एडवोकेट विकास शर्मा,सतीश गौतम,मयंक गौतम,भूषण शर्मा आदि मौजूद थे । शांडिल्य ने कहा की वह अब देश में आतंकवाद के खिलाफ जांबाज ब्राह्मणों को भी अपने साथ ही उन्होंने आज अमर शहीद पंडित राजगुरु के जन्मदिन पर इस काम का शुभारम्भ किया और उन्हें शत-शत नमन किया । 

उन्होंने कहा की इस देश की आज़ादी की लड़ाई से लेकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्राह्मण समाज का अहम रोल रहा है । 

उन्होंने कहा की वीर हकीकत राय हो,चन्द्रशेखर आज़ाद हो सुभाषचन्द्र बोस हो या राजगुरु,सुखदेव हो वीर सावरकर हो या बाल गंगाधर तिलक,रानी लक्ष्मी बाई हो या रामप्रसाद बिसिमिल,मंगल पाण्डेय हो या लाला लाजपत राय,विनोभा भावे हो या गोपाल कृष्ण गोखले,पंडित मदन मोहन मालवीय हो या तांत्या टोपे,खुदीराम बोस हो या गोविन्द वल्लभ पन्त हो या चक्रवर्ती राजगोपालाचारी इन तमाम ब्राह्मणों ने देश को अपना समर्पण दिया है । उन्होंने कहा ब्राह्मण महापंचायत इन शहीदों की सोच पर पहरा रखते हुए जहा ब्राह्मण समाज को मजबूत करेगी उन्हें राजनितिक तौर पर शक्तिशाली बनाएगी ताकि ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कार्य कर सकें । 

ब्राह्मण हमेशा सबका भला मांगता है और शस्त्र व शास्त्त्रों का ज्ञाता होने के बावजूद भी अपनी राजनितिक भागेदारी में संगठित होकर कार्य नहीं कर पा रहे है उन्होंने कहा की वह १५ सितंबर तक हरियाणा,पंजाब,हिमाचल,चंडीगढ़,उत्तर प्रदेश,दिल्ली के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करेंगे और उन्होंने कहा की ब्राह्मण महापंचायत पंजाब,हिमाचल व उत्तर प्रदेश में सक्रिय भूमिका अदा करेगी और इन तीनों राज्यों में काबिल ब्राह्मणों की सूची तैयार कर एक मंच पर लाया जाएगा और जो पार्टी ब्राह्मण समाज को विधानसभा में ज्यादा सीटें देगी उस पार्टी के लिए ब्राह्मण महापंचायत काम करेगी उन्होंने कहा की वह १ तारीख से हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ़,हिमाचल,उत्तर प्रदेश का भ्रमण करेंगे और जल्द ही केंद्र सरकार में बैठे तमाम ब्राह्मण मंत्रियों को मिलकर देश में ब्राह्मण समाज को मजबूत करने की मुहिम छेड़ेंगे और इस पर भी चिन्तन करेंगे की देश में जैसे भाजपा,कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर एक है इसी तरह देश में ब्राह्मण सभा भी राष्ट्रीय स्तर पर एक ही बने इसको लेकर भी वह आने वाले समय में गंभीर होंगे और ब्राह्मण नेताओं से मिलेंगे। शांडिल्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की आरक्षण आर्थिक आधार पर मिले उन्होंने कहा की वह जल्द ही ब्राह्मण महापंचायत की कार्यकारिणी का जमू-कश्मीर में भी गठन करेंगे और वहा कश्मीरी ब्राह्मणों का पुनर्वास व उन्हें मजबूत करने की मुहिम छेड़ेंगे और देश में अब वह ब्राह्मण महापंचायत के माध्यम से भी आतंकवाद को आमने-सामने होकर ललकारेंगे 

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD