Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

पर्यटन क्षेत्र में निवेश में महाराष्ट्र शीर्ष पर : एसोचैम

पर्यटन क्षेत्र में निवेश में महाराष्ट्र शीर्ष पर : एसोचैम
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Aug 2016

Last updated on: Aug 22, 2016, 00:00 IST

महाराष्ट्र, देश के आतिथ्य और पर्यटन उद्योग में निवेश आकर्षित करने के मामले में शीर्ष पर उभरा है और कुल निवेश का लगभग 17 फीसदी प्राप्त करने में सफल रहा है। उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह जानकारी मिली है। एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने 'घरेलू पर्यटन : खजाना निकालो' सर्वेक्षण के बारे में बताया, "राज्य ने करीब 15,500 करोड़ (2 अरब डॉलर) से अधिक का निवेश हासिल किया है, जबकि देश के आतिथ्य और पर्यटन उद्योग के क्षेत्र ने जून 2016 तक कुल 93,400 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया।"इस क्षेत्र में निवेश का बड़ा हिस्सा दो पश्चिमी राज्यों को मिला जिसमें महाराष्ट्र और गुजरात (14.5 फीसदी) शामिल हैं।रावत ने कहा कि दक्षिणी राज्यों में कर्नाटक (करीब 12 फीसदी) शीर्ष पर है। उसके बाद तमिलनाडु (10 फीसदी) पूर्वी राज्यों में पश्चिम बंगाल (9 फीसदी), शीर्ष पांच राज्यों में रहे। उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में मुख्य जोर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना है। लेकिन घरेलू पर्यटन 1991 के 95.5 फीसदी की तुलना में 2015 में 98 फीसदी रही। हालांकि विदेशी पर्यटकों की हिस्सेदारी में तेज गिरावट देखने को मिली और इसी अवधि में यह 4.5 फीसदी से गिरकर 1.6 फीसदी हो गई। संख्या के संदर्भ में 1991 में कुल 6.7 करोड़ घरेलू पर्यटक थे जो 2015 में बढ़कर 143.2 करोड़ हो गए। 

हालांकि विदेशी पर्यटकों की हिस्सेदारी घटी है, लेकिन उनकी संख्या बढ़ी है और इस अवधि के दौरान उनकी आमद बढ़कर 2.3 करोड़ हो गई। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इस अध्ययन में कहा गया कि भारत में घरेलू पर्यटकों की संख्या साल 2015 के 143 करोड़ से बढ़कर साल 2020 तक 227 करोड़ होने की क्षमता है।रावत ने कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था में विकास, मध्य वर्ग का विस्तार और उनकी जीवनशैली के बढ़ते पश्चिमीकरण को देखते हुए आनेवाले वर्षो में तेजी से वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है।" इसके लिए जरूरी है कि केंद्र और राज्य सरकारें घरेलू पर्यटन को अधिक प्राथमिकता दे। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार भी पैदा होंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में तमिलनाडु दस राज्यों में शीर्ष पर रहा और साल 2015 में कुल 143 करोड़ पर्यटक में से 23 फीसदी से ज्यादा वहां गए।उसके बाद उत्तर प्रदेश में 14 फीसदी पर्यटक गए। उसके बाद आंध्र प्रदेश में 8.5 फीसदी, कर्नाटक में 8.4 फीसदी, महाराष्ट्र में 7.2 फीसदी, तेलंगाना में 6.6 फीसदी, मध्य प्रदेश में 5.4 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 4.9 फीसदी, गुजरात और राजस्थान (दोनों में 2.5-2.5 फीसदी) में पर्यटक आए। सालाना आधार पर पश्चिम बंगाल में 2014-15 के दौरान सबसे अधिक बढ़ोतर देखी गई और घरेलू पर्यटकों की संख्या में 43 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई। उसके बाद तेलंगाना में 30.5 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 30.3 फीसदी, मध्य प्रदेश में 22.6 फीसदी और गुजरात में 17.4 फीसदी वृद्धि हुई। 

 

Tags: Assocham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD