Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कांग्रेस एवं आप पंजाब,पंजाबी और पंजाबियत विरोधी पार्टियां - प्रकाश सिंह बादल

लोगों को राज्य के हित के लिए दोनों पार्टियों का सम्पूर्ण सफाया करने का आहवान , मुख्यमंत्री द्वारा खन्ना विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

खन्ना(लुधियाना) , 19 Aug 2016

Last updated on: Aug 19, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी को पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत विरोधी पार्टियां करार देते हुये मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लोगों को राज्य के हितों की रक्षा हेतू इन पार्टियों का सम्पूर्ण सफाया करने का आहवान किया है।आज खन्ना विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुये स. बादल ने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक , आर्थिक तथा सामाजिक तौर पर राज्य का ना पूरी जा सकने वाली क्षति की है और अब आम आदमी पार्टी भी इस राह पर चल पड़ी है जिस करके पंजाब के भले के लिए इन दोनों पार्टियों को हाशिये पर भेजा जाना आवश्यक है। कांग्रेस द्वारा पंजाब के संबध में निभाई गई भूमिका का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इसने हरमंदिर साहिब पर हमला करके सिक्खों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई और 1984 में सिक्खों का कत्लेआम करके भाईचारे को गहरी चोट पहुंचाई हैँ। उन्होने आगे कहा कि इसने पंजाब के नदी जल राजस्थान को देकर , सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण आंरभ करवा कर और पडौसी राज्यों को ओद्यौगिक रियायतें देकर राज्य की आर्थिकता को क्षति पहुंचाई है। 

उन्होने कहा कि चंडीगढ़ और पंजाबी बोलते क्षेत्र पंजाब को ना देकर इसने एक प्रकार से सामाजिक अस्थिरता पेैदा की। स. बादल ने कहा िकअब आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब के नदी जल संबधी सुप्रीम कोर्ट में हल्फनामा देकर और अपने घोषणा पत्र की पवित्र धार्मिक ग्रंथों से तुलना करके कांग्रेस वाला राह अपना लिया है। उन्होने कहा कि इन दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी पैंतड़े ने पंजाब , पंजाबी तथा पंजाबियत को भारी क्षति पहुंचाई है जिस कारण ऐसी पार्टियों से बहुत ही सचेत रहने की आवश्यकता है।खन्ना शहर में संगत दर्शन प्रौग्राम दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 176 करोड़ रुपये का प्रौजेक्ट पहले ही मंजूर कर दिया है जिस अधीन खन्ना शहर में जलापूर्ति एवं सीवरेज की 100 प्रतिशत सुविधा मुहैया होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रौजेक्ट अमूर्त योजना तहत स्वीकृत हुआ है और संबंधित कंपनी द्वारा शहर में सर्वे का कार्य शुरू किया जा चुका है जो गत् डेड महीने के समय में मुक्कमल कर लिया जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि सर्वे मुक्कमल हो जाने पर उसी समय टैंडर मांग कर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने खन्ना शहर के लोगों को भरोसा दिया कि जलापूर्ति एवं सीवरेज़ की शत् प्रतिशत सुविधांए उपलब्ध करवाई जायेंगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्य शुरू करने के लिए नगर कौंसिल खन्ना के कार्यकारी अधिकारी को 12.51 करोड़ रुपये का चैक सौंपा। लोगों को सियासी फैसला लेते हुये अपने हितों को ध्यान में रखने की अपील करते हुये स. बादल ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने अपने मौजूदा कार्यकाल के दौरान अब तक किसानों के टूयबवैलों के लिए पचास हजार करोड़ रूपये के बिलों का भुगतान सरकारी खजाने में से किया है और यदि सरकार बिल ना माफ करती तो पचास हजार करोड़ का यह बोझ भी किसानों पर ही पड़ जाना था जोकि पहले ही ऋण के बोझ तले दबे पड़े हे। उन्होने कहा कि उन की सरकार अब किसानों के लिए बिना ब्याज से पचास हजार रूपये के ऋण की व्यवस्था करने के अतिरिक्त किसानों , नीले कार्ड धारकों , व्यापारियों तथा निर्माण श्रमिकों के लिए पचास हजार रूपये तक के ईलाज का निशुल्क प्रंबध भी किया है। 

परिवार के मुखिया की घटना में मौत हो जाने या पूरी तरह नकारा हो जाने के लिए भी पंाच लाख के बीमा की व्यवस्था की गई है। सामाजिक सुरक्षा के अधीन दी जाती पैंशनों की राशि 250 रूपये प्रति माह से बढा़कर 500 रूपये प्रति महीना कर दी है राज्य के लोगों को दी गई स्वास्थ्य सुविधाएं के संबध में उन्होने कहा कि पंजाब ही अकेला राज्य है जहां  कैंसर के रोगियों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है और अब सरकारी अस्पतालों में हैपेटाईटस सी के रोगियों का भी निशुल्क ईलाज आंरभ कर दिया है।इसी दौरान गांव राजेवाला में पत्रकारों द्वारा अकाली उम्मीदवारों की घोषणा संबधी पूछे प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबधी उचित समय आने पर ऐलान किया जाएगा। लुधियाना जिले में दो व्यक्तियों के एक बस के नीचे आकर मारे जाने के संबध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में कि सी भी व्यक्ति की मौत दुखदायी ही होती है और उनको इसका गहरा दुख हुआ है। 

किसान यूनियन द्वारा विभिंन कार्यालयों में आवारा पशुओं को भेजने के लिए आंरभ किये गये  मुहिम के संबध मे उन्होने कहा कि सरकार ने विभिंन जिलों में गऊशालाएं बनाई है और सरकार आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए बहुत गंभीरा हैं।मुख्यमंत्री ने राजेवाल में संगत दर्शन से पूर्व प्रमुख समाजसेवक तथा मानवता के पुंज भगत पूरन सिंह की इस गांव में बनी यादगार पर पहुंच कर उनको श्रद्धाजंलि भेंट की। और भगत पूरन सिंह की समाज के लिए महान देन को याद किया। मुख्यमंत्री ले आज पंज रूखा, बीबीपुर  तथा राजेवाल के अतिरिक्त खन्ना शहर के विभिंन वार्डो के लोगों की समस्याए सुनी  और विकास कार्यो के लिए चैक दिये इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव डा. एस करूणा राजू, क्षेत्र के सीनियर अकाली नेता स. रणजीत सिंह तलवंडी, लुधियाना के उपायुक्त श्री रवि भगत, डी आई जी श्री एस के कालिया, जिला पुलिस मुखी श्री सतिंदर सिंह, अकाली नेता श्री इकबाल सिंह चन्नी, यूथ अकाली नेता श्री यादविंदर सिंह यादू, श्री इंद्रपाल सिंह के अतिरिक्त अकाली-भाजपा वर्कर उपस्थित थे। 

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD