Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में जबरदस्त लहर-सुखबीर सिंह बादल

कुल 16 करोड़ रुपये की लागत से नये 66 केवी ग्रिड और गिदड़बाहा -दोदा सड़क को चौड़ा करने की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गिदड़बाहा , 17 Aug 2016

Last updated on: Aug 17, 2016, 00:00 IST

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि मौदूदा समय संपूर्ण पंजाब में  शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है और यदि आज चुनाव हो जायें तो  मुख्य विपक्षी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नवयुवा शक्ति की बदौलत लगातार तीसरी बार भी पंजाब में अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार सेवा संभालेगी।यहां गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र के  संगत दर्शन के दौरान संवाददाताओं द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में एक सवाल के जवाब देते हुये उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल द्वारा जिस क्षेत्र से जिस उम्मीदवार ने चुनाव लडऩा है, इस संबंधी संबंधित  निर्वाचन क्षेत्र के सभी कार्यकत्र्ता और नेताओं को उस उम्मीदवार का नाम पता है और औपचारिक तौर पर यह एलान बहुत शीघ्र कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार की घोषणा की चिंता और तेजी तो विरोधी पार्टियों को होनी चाहिए। 

आम आदमी पार्टी द्वारा टिकटों की बिक्री संबंधी पूछे एक प्रशन के उत्तर में उन्होंने कहा कि अब तो आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने भी इसडू में हुई सियासी कान्फ्रेंस के दौरान कह दिया है कि यदि शिरोमणि अकाली दल चाहे तो उनके 117 उम्मीदवारों की टिकटें एक करोड़ रुपये प्रति उम्मीदवार के हिसाब से खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि इस बात से पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी को केवल पैसे की भूख है और पंजाब के भले से इस पार्टी का कोई लेना-देना नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कोई नया नारा दे जाये या कोई पैतड़े बाजी अपना ले, श्ेाष देश की तरह पंजाब में से भी कांग्रेस का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि 2002-07 के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री होते हुये पंजाब के विकास के लिए कोई कार्य नही किया। उन्होंने व्यंग्य करते हुये कहा कि 'सड़कों पर 'पैच वर्क लगवाने के अतिरिक्त कांग्रेस ने कुछ नही किया। इससे पूर्व अपने संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना लगाते हुये कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार का नही हो सका वह क्षेत्र के लोगों का क्या ख्याल रखेगा। 

उन्होंने कहा कि जितनी घटिया भाषा मनप्रीत दरवेश सियासतदान स. प्रकाश सिंह बादल के लिए बोलता है, ऐसा कहने की हिमाकत तो कभी विरोधी पार्टी के नेताओं ने भी नही की। उन्होंने कहा कि खून के रिश्ते से पार्टी का रिश्ता बड़ा होता है और जिस प्रकार मनप्रीत कांग्रेस में शामिल होकर गांधी परिवार की चमचागिरी कर रहा है। इससे आलोचनीय और कुछ नही है।उन्होंने कहा कि स. प्रकाश सिंह बादल अकेले ऐसे सियासतदान हैं जिन्होंने सरपंची से लेकर अपना सियासी सफर आरंभ करके सियासत की हर सीढ़ी चढ़ते हुये मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि बादल साहिब द्वारा दिया प्रशिक्षण 'हावर्ड यूनीवर्सिटी से भी बेहतर है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों का हृदय से धन्यवाद करते हुये कहा कि गिदड़बाहा क्षेत्र के मतदाताओं की बदौलत ही स. प्रकाश सिंह बादल राष्ट्र नेता बने और देश विदेश में बादल परिवार का जो नाम है वह इस क्षेत्र के मतदाताओं स्वरूप ही है। 

उन्होंने कहा कि स. प्रकाश सिंह बादल पंजाब के अकेले ऐसे नेता हैं जिन्होंने पंजाब के एक-एक गांव में जाकर विकास ग्रांटें दी हुई हैं।इस अवसर पर पंजाब के चौ-मुखी विकास को अकाली-भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुये स. सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की तरक्की भी तब ही हुई है जब-जब मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में सरकार  ने सेवा संभाली है। उन्होंने कहा कि सभी कल्याण स्कीमें जैसे शगुन स्कीम, पैंशन स्कीम, आटा-दाल स्कीम, स्कूली छात्राओं को निशुल्क साईकिल, निशुल्क स्वास्थय बीमा योजना, किसानों को निशुल्क बिजली, एससीबीसी परिवारों को 200 यूनिट निशुल्क बिजली, महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण, नवयुवकों को खेल किटों का वितरण, गांवों में में धर्मशालांए बनाने के अतिरिक्त राज्य को अतिरिक्त बिजली वाला और सड़कीय नेटवर्क में अव्वल बनाना अकाली भाजपा सरकार की बड़ी प्राप्तियां हैं।इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों द्वारा क्षेत्र की कुछ समस्याओं संबंधी उपमुख्यमंत्री को बताया गया और स. बादल ने इस अवसर पर ही 4 करोड़ रुपये की लागत से 66 के वी ग्रिड स्थापित करने की घोषणा की और साथ ही 12 करोड़ रुपये की लागत से गिदड़बाहा दोदा सड़क को चौड़ा करने का एलान किया। 

गिदड़बाहा क्षेत्र के संगत दर्शन के दौरान स. सुखबीर सिंह बादल ने 26 पंचायतों और शहर के 11 वार्डो को विकास ग्रांटे वितरित की। उन्होंने जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल, सिलाई मशीनें, स्कूली छात्राओं को साईकिल, आटा-दाल  स्कीम एवं शगुन स्कीम के लाभपात्रियों को नये कार्ड भी वितरित किये।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त चेयरमैन जिला योजना बोर्ड हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, जिला समन्वयक अवतार सिंह वनवाला, अध्यक्ष और एसजीपीसी सदस्य नवतेज सिंह कौअनी, चेयरमैन सुरजीत सिंह गिलजेवाला, वरिष्ठ अकाली नेता संत सिंह बराड़, चरणजीत सिंह भूंदड़, जबरजंग सिंह दोदा, उपायुक्त डा सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, शिरोमणि अकाली दल के नेता सनी ढिल्लों, यादविंदर सिंह, बीर दविंदर सिंह, जसरत सिंह संधू, गुरमीत सिंह मान, लखबीर सिंह लख्खी, सुखपाल सिंह, सुरजीत सिंह फक्करसर, जसविंदर सिंह और बलविंदर सिंह शामिल थे। 

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD