Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

एटीएफआई ने शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज लहराकर कारगिल शहीदों को याद किया

अम्बाला में बोह निवासी कारगिल शहीद सुरजीत सिंह को कारगिल के दौरान नहीं दी गई कोई सुविधा

एटीएफआई ने शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज लहराकर कारगिल शहीदों को याद किया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 26 Jul 2016

Last updated on: Jul 26, 2016, 00:00 IST

ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी यह शब्द एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज पंचकूला के सेक्टर-२ में शहीद मेजर संदीप सांकला के स्मारक पर कारगिल के ५२७ शहीदों को हाथों में राष्ट्रीय ध्वज,भारत माता के चित्र,शहीदों के चित्र लेकर शत-शत नमन व याद किया व  शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित किये । इस अवसर पर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के विजयेन्द्र कुमार,राममैहर शर्मा,इरफ़ान,सोनू,चाहत चौहान,मनु चौहान,हिमांशु जैन,अर्चित गुप्ता,विशाल गुप्ता,सुभाष मेहता,हाईकोर्ट के एडवोकेट सौरभ गौतम,नितिन शर्मा,जस्सा सिंह,कुलदीप पंडित,इश्वर,अजय,गुरमीत,संजीव विक्टर,महबूब खान,अमित शर्मा,राकेश शांडिल्य,राजकुमार,लखविन्द्र सिंह साधापुर,तरसेम सैनी सहित भारी तादाद में फ्रंट के कार्यकर्ता मौजूद थे । 

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज मेजर संदीप शांकला के स्मारक पर नारे लगाये जब तक सूरज चाँद रहेगा,जब तक कारगिल शहीदों का नाम रहेगा उन्होंने इस अवसर पर कहा की शहीदों की बदौलत आज हम आज़ादी की हवा में सांस ले रहे है । शांडिल्य ने इस अवसर पर फ्रंट के सदस्यों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई और कहा की उनका फ्रंट यदि भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान के खिलाफ हमला बोले तो वह सब उनके साथ है । उन्होंने कहा की देश के युवाओं को अब पाकिस्तान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए देश में माहौल तैयार करना चाहिए । वही,शांडिल्य ने कहा की दुःख की बात है की अम्बाला छावनी विधानसभा के गाँव बोह का सुरजीत सिंह कारगिल में शहीद हुआ था जिसके पिता रावेल सिंह को १७ साल में कोई पूछने भी नहीं गया उन्होंने कहा की अब हरियाणा व देश में शहीदों की सोच पर पहरा देने वाली सरकार है इसलिए कारगिल मी शहीद सुरजीत के पिता को पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी और सरकार आर्थिक सहयता दें इसके लिए वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर को पत्र लिखा और कहा की उनका फ्रंट सीएम व रक्षा मंत्री को ज्ञापन भी देगा । शांडिल्य ने कहा की मुलाना के गाँव कांसापुर ७ जून १९९९ को टाइगर हिल में दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए सिख रेजिमेंट के मंजीत सिख साढ़े १८ वर्ष की आयु में शहीद हुए थे उसके नाम से गाँव में स्कूल खुला था जो काफी समय से बंद है जो कारगिल शहीदों की शहादत के साथ खिलवाड़ है उन्होंने कहा की स्कूल को रेनोवेट करवाने व पुन: शुरू करवाने को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को ज्ञापन दिया जाएगा और यह स्कूल बंद क्यों हुआ है इसकी जाँच की मांग की जाएगी । शांडिल्य ने कहा कारगिल में सेना के ५२७ से ज्यादा जवान जिनमे कैप्टन,मेजर,सूबेदार,जवान,नैब सूबेदार और १३०० जवान जख्मी हुए लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया और पाकिस्तान को मुहँतोड़ जवाब देकर कारगिल में फ़तेह हासिल की ऐसे महान जवानों को एटीएफआई सलाम करता है । 

शांडिल्य ने कहा देश के हर राज्य में कारगिल शहीदों के म्यूजियम बने और केंद्र में मोदी सरकार व राज्य सरकारें इस चीज को सुनिश्चित करें की कोई कारगिल शहीद सम्मान से वंछित,आर्थिक सहायता से वंछित या पूर्व की वाजपई सरकार द्वारा कारगिल शहीदों को दी गयी सुविधा से वंछित तो नहीं रह गया उन्होंने कहा की बोह के सुरजीत सिंह के पिता को गैस एजेंसी व आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए फ्रंट आखिर तक लड़ाई लडेगा । इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने कारगिल शहीदी दिवस पर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराकर सेक्टर-२ से मनीमाजरा दर्शनी बाग तक गए और एक तिरंगा यात्रा भी निकाली जिसमे शहीदों व भारत माँ के चित्र उठाये हुए थे और फ्रंट सदस्य भारत माँ की जयघोष,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे । 

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा भारत के चीफ जस्टिस को भी आज पत्र लिखा और मांग की भारतीय अदालतों में जहा भी कारगिल के शहीदों को लेकर पेंशन व अन्य मामले विचाराधीन है उन्हें तुरंत सुनकर राहत दी जाए उन्होंने कहा कारगिल के शहीद देश की जनता की आन-बान-शान है । उन्होंने कहा की कारगिल में अम्बाला,सोनीपत ,झज्जर ,जींद, रोहतक, कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद, पानीपत, सिरसा, गुडगाँव, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद जे जवानों ने कारगिल में परचम लहराकर अपनी शहादत दी उन्होंने कहा जल्द ही फ्रंट कारगिल शहीदों को हरियाणा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम कर सम्मानित करेगा । 

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD