Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

क्वेस्ट गु्रप में फैकल्टी डिवेल्पमेंट प्रोग्राम का आयोजन

क्वालिटी शिक्षा व सफल कैरियर के अवसरों पर हुई चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 18 Jul 2016

Last updated on: Jul 18, 2016, 00:00 IST

क्वेस्ट गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा अध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे बदलावों, कैरियर के बेहतरीन अवसर व शिक्षा की प्रभावशीलता संबंधी अप टू डेट करने के लिए फैकल्टी डिवेल्पमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम की शुरुआत क्वेस्ट गु्रप के चेयरमैन डी एस सेखों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। पंजाब टैक्निकल युनिवर्सिटी द्वारा स्पांसर किए गए इस एफडीपी प्रोग्राम में पीटीयू के कालेजों के 40 से भी अधिक अध्यापकों ने भाग लेते हुए संबंधित विषय बारे विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पैक युनिवर्सिटी के कंप्यूटर विभाग के हेड डा संजय बातिश ने आईटी की सहायता से पढ़ाने के तरीके तलाशने विषय पर अहम जानकारी उपस्थित अध्यापकों के साथ शेयर की। जबकि थापर युनिवर्सिटी पटियाला के पूर्व प्रो सुंदर सिंह ने तनाव व टाईम मैनेजमेंट विषय पर, डा मनोज बाली, पिंरसीपल लहरा गागा कालेज ने शिक्षा में क्वालिटी के नियम, डा पी के बंसल डायरेक्टर जरनल क्वेस्ट गु्रप ने सीखने की प्रक्रिया, डा पी एस भीम बारा, डीन थापर युनिवर्सिटी ने बेहतरीन तरीके से शिक्षा किस तरह दी जाए जैसे अहम विषय पर अपने कीमती विचार व्यक्त किए। इसके अलावा डा पीके सिंगला, डा विजय जडान, चितकारा युनिवर्सिटी राजपुरा ने भी अध्यापकों को प्रभाशाली शिक्षा के तरीके, अध्यापक के शुरुआती व साकारत्मक गुण, अच्छे अध्यापक के बेहतरीन प्रैक्टीकल सत्र, जानकारी भरपूर लैक्चर से अच्छा श्रोता बनने की कला, अच्छे उस्ताद के गुणों सहित कई अहम नुक्ते शेयर किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक अध्यापक का अहम कार्य अपने छात्र को अकादमिक शिक्षा के साथ साथ उसकी अंदरूनी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करना, सुचारू सोच का निर्माण करना, सामाजिक जिम्मेदारी की भावना उजागर करना व एक अच्छा व जिम्मेदार नागरिक बनाना भी होता है।

इस अवसर पर क्वेस्ट गु्रप के चेयरमैन डी एस सेखों ने पीटीयू द्वारा इस एफडीपी के लिए उनके सहयोग व उपस्थित सभी बुद्धिजीवियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोजाना टैक्नोलाजी में आ रहे बदलाव के कारण आज एक अध्यापक के लिए सबसे बड़ा चैलेंज अपने आप को व अपने छात्रों को अप टू डेट रखना होताउ है। उन्होंने आगे कहा कि आज विश्व स्तर पर बढ़ रहे मुकाबले के चलते हर छात्र को इसके लिए तैयार करना ही आज अध्यापकों की मुख्य जिम्मेदारी बनती है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अध्यापक वर्ग को छात्रों को हर तरह की जानकारी देने के लिए तैयार रहना चाहिए और उसके लिए नई नई चीजें सीखनी चाहिए ताकि वे अपने छात्रों को अप टू डेट रख सकें। इसके साथ ही वाईस चेयरमैन एचपीएस कांडा ने एक अच्छे अध्यापक के लिए उच्च चरित्र, पढ़ाने के बढिय़ा तरीके, पढ़ाई की नई तकनीकें व टीम वर्क जैसे विषय बारे अपने विचार व्यक्त किए। वाईस चेयरमैन जेपी एस धालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि एक अध्यापक एक बच्चे का विकास नहीं बल्कि देश के विकास में भी अपना अहम योगदान देता है। उन्होंने उपस्थित अध्यापकों को इस सत्र में हासिल की गई अहम जानकारी को अपनी प्रोफशनल लाईफ में उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए बेहतरीन छात्र तैयार करने के लिए कहा।

 

Tags: Quest Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD