Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

 

गोवा : मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बच्चों को मादक पदार्थो से सतर्क रहने को कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 27 Jun 2016

Last updated on: Jun 27, 2016, 00:00 IST

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने सोमवार को पर्यटन केंद्रित तटीय इलाकों में रहने वाले बच्चों और उनके परिवारों को मादक पदार्थो से सतर्क रहने को कहा, जो विदेशी पर्यटकों को अपने कमरे किराए पर देते हैं। पारसेकर ने राज्य की राजधानी में आयोजित एक नशा रोधी जागरूकता समारोह में कहा, "मैं सभी छात्रों से आग्रह करता हूं, आपमें से कुछ तटीय इलाकों से होंगे, कुछ अपने घर का हिस्सा विदेशियों को किराए पर देते होंगे कि इस मामले में सतर्क रहें। और, अगर छात्रों को ऐसे लोगों के बारे में पता चलता है, जो मादक पदार्थों के व्यापार में सम्मिलित हैं तो उन्हें पुलिस को सूचित करना चाहिए।"

पारसेकर ने कहा, "कुछ पर्यटकों के लिए यहां मादक पदार्थों को चखना एक नई बात होगी। अच्छी बात यह है कि मादक पदार्थ गोवा में नहीं बनाए जाते। मैं स्पष्ट करता हूं कि गोवा आने वाले पर्यटकों में से कुछ को ही मादक पदार्थो की जरूरत महसूस होगी या उन्हें इसे आजमाने का प्रलोभन दिया जाएगा और कुछ स्थानीय लोग इससे व्यापार करने की कोशिश करेंगे। हर किसी को व्यवसाय करना चाहिए, लेकिन मादक पदार्थो का नहीं।"देश के सबसे मशहूर तटीय पर्यटन स्थल गोवा में हर साल लगभग 40 लाख पर्यटक आते हैं, जिनमें से करीब पांच लाख विदेशी पर्यटक होते हैं।मादक पदार्थो की आसानी से उपलब्धता के कारण तटीय राज्य पिछले कुछ दशकों से नशीले पदार्थो के गंतव्य के रूप में उभरा है।

 

Tags: Laxmikant Parsekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD