Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

नरेंद्र मोदी ताशकंद में बेलारूस, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ताशकंद , 24 Jun 2016

Last updated on: Jun 24, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेन्को और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमली रहमन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। बेलारूस के साथ वार्ता के दौरान दोनों देशों ने भारत व बेलारूस के राजनयिक संबंधों की 25वीं सालगिरह पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पक्षों पर ध्यान खींचा।विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, दोनों देशों ने अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जरूरत पर जोर दिया। व्यापार के विविधीकरण, बेलारूस की पोटैशियम की खदानों में भारतीय निवेश की संभावना को बढ़ावा देने और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में सहयोग चर्चा के केंद्र में रहे।

मोदी ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमली रहमन से एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की 25वीं वर्षगांठ का उपयुक्त तरीके से जश्न मनाने का निर्णय लिया।बयान में कहा गया कि मोदी व रहमन दोनों ने व्यापार एवं आर्थिक संबंधों की गहनता, दोनों देशों के बीच बेहतर संपर्क और सुरक्षा सहयोग की दिशा में काम करने के बारे में बातचीत की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सालाना जश्न चर्चा का विशेष बिंदु था।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD