Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

नरेंद्र मोदी मुझे एफआईआर के जरिए डराना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2016

Last updated on: Jun 21, 2016, 00:00 IST

पानी टैंकर घोटाले में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसा करके उन्हें डराना चाहते हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो (एसीबी) ने प्राथमिकी दर्ज की है। केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मोदी जी ने झूठी शिकायतों और जांचों के जरिए हर किसी को डराया है। वह मुझे भी डराना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।"केजरीवाल ने कहा कि मोदी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और वह किसी भी केंद्रीय एजेंसी की जांच से नहीं डरते।आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा, "आदरणीय नरेंद्र दामोदरदास मोदी, आप मेरे खिलाफ जितनी प्राथमिकी दर्ज कराना चाहें, करा लें, लेकिन मैं अपनी आवाज उठाता रहूंगा। मैं न झुकूंगा, न डिगूंगा और न पीछे हटूंगा। आप मुझे किसानों और दलितों के मुद्दों पर संर्घष करते देखेंगे।"

केजरीवाल ने कहा, "छह महीने पूर्व उन्होंने (मोदी सरकार) मेरे कार्यालय पर सीबीआई का छापा मरवाया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। अब उन्होंने मेरे खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। सच यह है कि मैं अकेला व्यक्ति हूं, जो मोदी के सामने चट्टान की तरह खड़ा है। वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते।"उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नहीं हैं, जो प्रधानमंत्री से डर जाएंगे।केजरीवाल ने कहा, "मोदी जी, मैं राहुल गांधी या सोनिया गांधी नहीं हूं। मैं रॉबर्ट वाड्रा नहीं हूं, जिसके साथ आप सौदेबाजी कर लें। मोदी सरकार राहुल गांधी या सोनिया गांधी या वाड्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराती, लेकिन मुझे निशाना बनाती है।"मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने मेरे साथ सीधी राजनीतिक चुनौती स्वीकार की है।केजरीवाल ने कहा, "मोदी जी, आप अपना काम कीजिए और मैं अपना काम करूंगा। यदि आप सोनिया गांधी को अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में बचाने की कोशिश करेंगे, तो मैं आवाज उठाऊंगा। यदि आपके भाजपा नेता ईमानदार एनडीएमसी अधिकारी एम.एम. खान के हत्यारों को बचाने की कोशिश करेंगे तो मैं आवाज उठाऊंगा।"

उन्होंने कहा कि यदि मोदी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को क्रमश: व्यापमं घोटाले और ललित मोदी घोटाले में बचाने की कोशिश करेंगे तो वह आवाज उठाएंगे।उल्लेखनीय है कि दिल्ली की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने सोमवार को आप नेता केजरीवाल और कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।एसीबी प्रमुख एम.के. मीणा ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ प्राथमिकी भाजपा विधायक विजेंदर गुप्ता की शिकायत पर पानी टैंकर के ठेके रद्द न करने व मामले में विलंब करने के लिए दर्ज की गई है।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD