Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दि मिलेनियम स्कूल में कम उम्र के बच्चों के लिए सैमिनार का आयोजन

माहिरों ने अभिभावकों के साथ छोटी आयु के विकास के गुर शेयर किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 17 Jun 2016

Last updated on: Jun 17, 2016, 00:00 IST

दि मिलेनियम स्कूल फेस 5 द्वारा छोटी उम्र के बच्चों के संपूर्ण विकास व सुचारू विकास के लिए एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस सैमिनार को तीन सत्रों में वितरित किया गया, जिसमें  २०० से अधिक अभिभावकों ने माहिरों से बच्चों के सही विकास के बारे में जानकारी हासिल की। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य बाल उम्र में बच्चों के शारीरिक व दिमाग के विकास, साकारात्मक सोच की जीवन जांच के नियम व भारतीय बच्चों के विकास में आने वाली दिक्कतें शेयर करना था। इस सैमिनार में यह जानकारी दि मिलेनियम स्कूल के सीईओ बिंदू राणा ने खास तौर पर शिरकत करते हुए संबंधित विषय बारे अहम जानकारी शेयर की। काबिलेजिक्र है कि डा राणा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक शिक्षा देने के लिए मशहूर एडकॉम कंपनी की सीईओ भी हैं।

डा राणा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि बच्चे के पहले 2000 दिन यानि पहले 6 वर्ष में जो दिमाग पूरी तरह विकसित हो जाता है वह ताउम्र साथ चलता है। छोटी उम्र में बच्चे दुनिया को समझने के लिए अपना पूरा ध्यान व बल लगा देते हैं। इसके साथ ही इस उम्र में बच्चों में हर चीज को समझने व जानने की प्रबल इच्छा होती है। इसलिए पहले 6 वर्ष हर बच्चे के लिए बेहद जरूरी होते हैं।इसके साथ ही डा बिंदू राणा ने पश्चिमी देशों व भारत के प्राईमरी शिक्षा बारे जानकारी शेयर करते हुए कहा कि क्योंकि 6 वर्ष तक बच्चे के दिमाग का सुचारू रूप में विकास होना जरूरी है इसलिए अमेरिका सहित पश्चिमी समाज में किंडर गार्डन की पढ़ाई की ओर अधिक ध्यान दिया जाता है। यही कारन है कि उन्होंने देश में बच्चे के लिए प्री नर्सरी व केजी क्लास की पढ़ाई बेहद माईने रखती है। 

इसके उल्ट भारत में खास कर उत्तरी भारत में आम तौर पर इन कक्षाओं की पढ़ाई पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता जिस कारण बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में अपना सही स्थान हासिल करने में पीछे रह जाते हैं। इस अवसर पर डा बिंदू राणा ने एक अच्छे मां बाप के गुर भी शेयर किए। इस दौरान अभिभावकों द्वारा भी जिज्ञासा भरे कई अहम प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर उन्होंने बेहद सरल शब्दों में दिया।इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल परमिन्द्र दुग्गल ने कहा कि अगर अभिभावक बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करना चाहते हैं तो प्री स्कूल की पढ़ाई व सोच को पूरी समझदारी के साथ चलना जरूरी हो जाता है। इसके अलावा अभिभावकों को तंदरुस्ती, पौष्टिक आहार व बच्चों द्वारा आम तौर पर पसंद किए जाने वाले पकवान भी बना कर बताए गए।

 

Tags: The Millennium School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD