Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’ युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली सरकार का यमुना सफाई मिशन जनता की भागीदारी से ही सफल होगा : प्रवेश वर्मा शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास

 

ताऊ देवी लाल एक युग पुरूष थे- सांगवान

कांग्रेस के शासन में दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है : सांगवान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(प्रशांत प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा , 23 Oct 2013

Last updated on: Oct 23, 2013, 00:00 IST

हरियाणा दिवस पर ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस पर 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए विधायक नरेंद्र सांगवान ने बुधवार को ग्रामीणों को न्यौता देने पहुंचे। उन्होंने बरसत, मंगलगढी, बलहेडा, देवीपुर, डेरा कश्यप, गढी भरल, डेरा रामरंग, फरीदपुर, पुण्डरी, हरसिंहपुरा, अलिपुर खालसा, कैमला, मुल्तान गढी, घरौंडा में जाकर जनता को रैली में पहुंचने का न्यौता दिया। विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि ताऊ देवीलाल के 100वें जन्मदिन पर आयोजित की जा रही सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक सिद्ध होगी। उन्होने कहा चौ0 देवी लाल एक युग पुरूष थे। जिन्होने अपना सारा जीवन जनता की भलाई के लिए अर्पण किया। उन्होने 36 बिरादरी के लिए सामान रूप से कार्य किए। जनता उनके जन्म दिवस पर जाने के लिए काफी उत्साहित है। उन्होने बताया कि कुरूक्षेत्र रैली में प्रदेश भर से सम्मान दिवस रैली में लाखों की संख्या में नर नारी पहुंचेगें। विधायक नरेंद्र सांगवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और मंहगाई एक सिक्के के दो पहलू है। जब जब कांग्रेस सत्ता में आती है मंहगाई साथ लाती है। कांग्रेस और मंहगाई का चोली दामन का साथ है और प्रदेश सरकार गरीब और मजदूर वर्ग की हितैषी सरकार होने का ढिंढोरा पीटने से नही रूक रही। उन्होंने कहा कि आज इस सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए है कि आम आदमी को अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आम आदमी की मजदूरी बढ़ने का नाम नही ले रही और मंहगाई रूकने का नाम नही ले रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा पर करोड़ों रूपया पानी की तरह बहा रही है लेकिन सरकारी स्कूलों का वो हाल है जिसमें अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने से भी कतराते है। आज के दौर में प्राईवेट स्कूलों में पढ़ाई इतनी मंहगी हो चुकी है कि आम आदमी उसमें अपने बच्चों को पढ़ाना तो दूर उसकी ओर देख भी नही पाते। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में इनेलो का जनाधार बढ़ रहा है उससे ये साबित होता है कि आने वाली सरकार निश्चित रूप से इनेलो की होगी और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। इस अवसर पर  विधायक नरेंद्र सांगवान ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय पहचान पत्र भी वितरित किए। 

इस मौके हल्का अध्यक्ष दीप चन्द राणा, बी0 सी0 सैल प्रधान ईश्म सिंह, प्रदेश महासचिव किसान सैल कुलदीप मान, बलबीर पूनिया, युवा प्रधान जितेन्द्र नेहरा, साहब सिंह पहलवान, बहादुर सिंह, सुरजीत सन्धू, राजू बडसत, बजिन्द्र सन्धू सन्दीप मलिक, श्याम लाल, सुरेन्द्र, जसवन्त, विनोद, कर्मबीर, सुरजीत, ईरसाद, काला, मनोज राणा, राजेश त्यागी, विरेन्द्र धीमान, सतपाल त्यागी, सन्दीप, जगदीश, ओम प्रकाश, राजेश कश्यप, बलवान शर्मा, सुलतान, नीटू, हरपाल, राजपाल, राजू इनेलो जिला प्रचार सचिव रामा मदान आदि मौजूद रहे।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD