भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को वाराणसी में एक दलित परिवार के साथ भोजन किया। इसके पहले उन्होंने उज्जैन के सिंहस्थ महाकुंभ में दलित संतों के साथ शिप्रा नदी में स्नान किया था। शाह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के जोगियापुर गांव में गिरिजा प्रसाद बिंद के यहां दोपहर का भोजन किया।उल्लेखनीय है कि यह दलित परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद है। शाह के आगमन को लेकर रात भर परिवार तैयारियों में जुटा रहा। जिले के पार्टी नेता भी रात में ही गांव पहुंचने लगे थे। इस दौरान शाह का स्वागत ढोल-नगाड़े तथा फूल-मालों से किया गया।अमित शाह मंगलवार शाम इलाहाबाद में एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।