Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सीबीआई ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से 5 घंटे की पूछताछ

हरीश रावत
हरीश रावत
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 May 2016

Last updated on: May 24, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में करीब पांच घंटे पूछताछ की। जांच एजेंसी ने यह कदम 'स्टिंग' वीडियो में कथित तौर पर रावत के विधानसभा में विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए रिश्वत का प्रस्ताव देते नजर आने पर उठाया है। रावत को पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रावत सुबह करीब 11.15 बजे यहां सीबीआई कार्यालय पहुंचे और उनसे करीब पांच घंटे पूछताछ की गई।एक अधिकारी ने कहा, "रावत कई मुद्दों पर पूरा ब्यौरा नहीं दे पाए। उन्हें पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा।"

'स्टिंग ऑपरेशन' वीडियो में रावत उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए बागी कांग्रेस विधायकों का अपने पक्ष में समर्थन हासिल करने के लिए पैसे प्रस्ताव देते दिखाई दे रहे हैं। वह शक्ति परीक्षण कभी नहीं हुआ क्योंकि एक दिन पहले ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।यह स्टिंग वीडियो नोएडा के एक निजी टेलीविजन चैनल 'समाचार प्लस' ने फिल्माया था। कांग्रेस के नौ बागी विधायकों ने ही 26 मार्च को रावत सरकार के खिलाफ यह वीडियो जारी किया था।

जब राज्य में राष्ट्रपति शासन था तब राज्य सरकार के अनुमोदन और केंद्र सरकार के आदेश पर सीबीआई ने 25 अप्रैल को समाचार प्लस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य संपादक उमेश कुमार द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन की प्रामाणिकता की प्राथमिक जांच शुरू की थी। पांच मई को जब सीबीआई ने रावत को पूछताछ के लिए नौ मई को पेश होने का समन भेजा तो उन्होंने और समय की मांग की थी। इसके बाद वह 11 मई को विश्वास मत हासिल करके फिर मुख्यमंत्री पद हासिल कर लिए। 

 

Tags: Harish Rawat , CBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD