Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

मनसे नेता ने मोदी से पूछा- देश कौन चला रहा?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 May 2016

Last updated on: May 16, 2016, 00:00 IST

मेडिकल में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(एनईईटी) को लेकर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की चिंता का मुद्दा उठाते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को फोन कर पूछा है कि देश कौन चला रहा है-सरकार या सर्वोच्च न्यायालय। ठाकरे ने मीडिया से कहा, "मैंने प्रधानमंत्री को फोन किया और उनसे पूछा- देश कौन चलाता है- सरकार या सर्वोच्च न्यायालय? मैंने एनईईटी को लेकर गंभीर चिंता से उन्हें अवगत कराया। इसकी वजह से विद्यार्थी और अभिभावक समान रूप से चिंतित हैं।" ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मोदी से कहा कि एनईईटी राज्य शिक्षा बोर्डो को बेकार बना देगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया तो किसानों की तरह हताशा में विद्यार्थी आत्महत्या करेंगे। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद ठाकरे ने कहा, "जब महाराष्ट्र में पहले से ही कामन प्रवेश परीक्षा(सीईटी) है तो एनईईटी किस लिए?"सर्वोच्च न्यायालय ने गत नौ मई को अपने 28 अप्रैल के फैसले को बदलने से इनकार कर दिया था। अदालत ने अकादमिक वर्ष 2016-17 से देश भर में अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए एनईईटी को अनिवार्य कर दिया है।महाराष्ट्र के मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए पांच मई को चार लाख से अधिक छात्र एमएचटी-सीईटी की परीक्षा में शामिल हुए। इस बीच मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वह इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की चिंता से अवगत कराने और हस्तक्षेप के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। 

 

Tags: Raj Thackeray , Devendra Fadnavis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD