Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विदेश नीति निजी एजेंडे पर आधारित नहीं हो सकती : सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 May 2016

Last updated on: May 15, 2016, 00:00 IST

पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत भारतीय विदेश नीति पटरी से उतरकर दिशाहीन हो गई है। खुर्शीद ने कहा कि कूटनीति निजी एजेंडे पर आधारित नहीं हो सकती। इसके लिए जरूरी है कि इसका दायरा किसी व्यक्ति विशेष की सोच से आगे बढ़ा हुआ हो।खुर्शीद ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "इस सरकार के कार्यकाल में विदेश नीति कहां है? हमने पिछले दो वर्षो में विदेश नीति नहीं देखी।"खुर्शीद ने कहा, "विदेश नीति पटरी से उतर गई है और अब वह दिशाहीन है।"उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहूंगा कि यह मायोपिया (दूर तक नहीं देख सकने की समस्या) का मामला है। किसी भी देश की विदेश नीति को किसी एक इनसान की सोच के दायरे से बाहर निकलना चाहिए।"खुर्शीद ने कहा, "यह व्यक्तिगत नहीं हो सकती। एक अच्छी कूटनीतिक नीति निजी एजेंडे पर आधारित नहीं हो सकती। हालांकि प्रधानमंत्री ने विदेश की बहुत अधिक यात्राएं की हैं, लेकिन फिर भी देश की विदेश नीति पूरी तरह से असफल रही है। लगता नहीं है कि अभी तक देश ने कुछ भी हासिल किया है।"

खुर्शीद ने कहा कि 'सबसे बुरी बात तो यह है' कि भारत ने पड़ोस में अपने दोस्तों को खो दिया है।उन्होंने कहा, "बांग्लादेश से लेकर म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल तक, हम सभी को खो रहे हैं।"खुर्शीद ने मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति पर, विशेष रूप से प्रधानमंत्री की 25 दिसंबर 2015 को अप्रत्याशित लाहौर यात्रा पर पूछे गए सवाल पर कहा, "उससे देश को क्या हासिल हुआ। उसका क्या अर्थ था? उनकी यात्रा के फौरन बाद पठानकोट हमला हुआ। मैं तो यह कहूंगा कि पठानकोट सैन्यअड्डे पर आतंकवादी हमला मोदी सरकार की पाकिस्ताान नीति की पूर्ण असफलता का प्रतीक है।"कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपनी निकटता के लिए पहचाने जाने वाले खुर्शीद ने कहा कि उनकी पार्टी विदेश नीति पर मोदी सरकार की मदद करने के लिए गंभीर है, विशेष रूप से पाकिस्तान के संदर्भ में। लेकिन, ऐसा कुछ हुआ नहीं जिस पर हम मोदी का समर्थन करते।भारत-पाकिस्तान संबंधों पर मोदी के रुख का विश्लेषण करने के बारे में पूछने पर खुर्शीद ने बताया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा से ही यही रुख रहा है कि 'देखो कांग्रेस जो इतने वर्षो में नहीं कर पाई वह मैं कर सकता हूं'। " 

उन्होंने कहा, "वह पाकिस्तान के अप्रत्याशित दौरे पर वहां गए और यह संदेश दिया कि सब कुछ सुलझ गया है। उसके बाद पठानकोट हमला हुआ। इससे बड़ी असफलता का प्रतीक और क्या हो सकता है।"उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि देश की विदेश नीति पिछले दो वर्षो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अपने पक्ष में विश्वास दिलाने में असमर्थ रही है।खुर्शीद ने कहा, "अधिकतर देश हमारे समर्थन में आगे नहीं आए। विदेश नीति का मतलब यह नहीं है कि आप अपने देश के लिए ही कुछ चाहते रहें। इसमें आपको दूसरों को साथ लेकर चलना पड़ता है। इसका अर्थ यह जानना भी है कि दूसरे देश आपसे क्या चाहते हैं। इन तमाम पैमानों पर विदेश नीति असफल रही है। "उन्होंने निकट भविष्य में कांग्रेस के पुनरुद्धार की संभावना के बारे में कहा, "यह झटका केवल अस्थाई है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में अपनी स्थिति बहुत जल्द वापस प्राप्त करेगी।"

 

Tags: Salman Khurshid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD