Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

आशा करता हूं नरेंद्र मोदी अब सरकारें नहीं गिराएंगे : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 May 2016

Last updated on: May 10, 2016, 00:00 IST

उत्तराखंड विधानसभा में शक्ति परीक्षण में कांग्रेस पार्टी की जीत के संकेत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को निशाना साधा है। केजरीवाल ने अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा में विश्वास मत जीतने की खबरें आने के बाद प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, "उत्तराखंड विधानसभा के शक्तिपरीक्षण का परिणाम मोदी सरकार के लिए एक बड़ा धक्का है। आशा है अब वह सरकारें गिराना बंद कर देंगे।"उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को केंद्र सरकार ने कुशासन का हवाला देते हुए बर्खास्त कर दिया था। वहां गत 27 मार्च से ही राष्ट्रपति शासन लागू है। विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे से अपराह्न् एक बजे तक के लिए राष्ट्रपति शासन हटाया गया था। 72 विधायकों वाली उत्तराखंड विधानसभा के नौ बागी कांग्रेसी विधायकों के शक्ति परीक्षण में भाग लेने पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। इस तरह सदन की क्षमता 62 सदस्यों वाली होकर रह गई है। इसमें एक मनोनीत सदस्य भी शामिल है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष इसमें शामिल नहीं हैं। कांग्रेस के 27 सदस्य हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 28 हैं। छह विधायक प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा के हैं। 

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD