Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भाजपा देश बांटने की राजनीति कर रही : नीतीश कुमार

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Apr 2016

Last updated on: Apr 23, 2016, 00:00 IST

पटना में शनिवार को जनता दल (युनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में औपचारिक रूप से पार्टी की कमान संभालने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा देश को बांटने की राजनीति कर रही है, और धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। नीतीश कुमार ने बैठक में भाग ले रहे पार्टीजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के साथ चलना कठिन था, इसलिए गठबंधन तोड़ने का निर्णय लिया गया था। 

उन्होंने कहा कि भाजपा का नया रूप अब किसी भी तरह से मंजूर नहीं है।उन्होंने कहा, "जब अपने सिद्घांतों को लेकर हमलोग अलग हुए थे, तब क्या-क्या नहीं कहे गए थे। यहां तक कि हमलोगों का राजनीतिक अस्तित्व समाप्त होने की बात भी कही गई थी।"बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "हमें हराने के लिए विरोधियों ने पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन बिहार की जनता ने जबरदस्त समर्थन दिया। चुनाव में 'जंगलराज' की उपमा देकर प्रचार किया गया। 

कहा गया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जद (यू) गठबंधन से लोग परेशान हैं।"उन्होंने कहा, "महागठबंधन की रणनीति से बिहार में भाजपा चारों खाने चित हुई है और देश में भी इसी रणनीति से पराजित होगी।"संघ मुक्त भारत बनाने के लिए नीतीश ने समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक मंच पर आने का आह्वान किया। बिहार में शराबबंदी के बारे में नीतीश ने कहा, "हमने महिलाओं से जो वादा किया था, वह पूरा कर दिया।" उन्होंने कहा कि शराबबंदी अभियान को लेकर वह जल्द ही अलग-अलग राज्यों में भी जाएंगे।

बिहार में सत्ताधारी जद (यू) की एक दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार की पार्टी अध्यक्ष के रूप में विधिवत ताजपोशी हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष शरद यादव ने अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार के चयन पर मुहर लगाने के लिए अनुमोदन प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सभी पार्टीजनों ने समर्थन किया। इसके साथ ही नीतीश पार्टी के विधिवत अध्यक्ष बन गए।नीतीश को गत 10 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष चुना गया था।

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD