पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने मानसा के मौड़ क्षेत्र के गांव बुर्ज ढिलवंा में एक राजनीतिक पार्टी से संबंधित व्यक्ति द्वारा दलित व्यक्ति को जाति सूचक शब्द बोलने, मारपीट करने, बेवजह थाने बुलाकर परेशान करने और फिर जुर्माना करने के मामले में समाचार पत्र में छपी खबर का कड़ा नोटिस लेते हुये डिप्टी कमिशनर और एस एस पी मानसा को 5 मई, 2016 को विस्तारपूर्वक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिये हैं।पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमिशन के चेयरमैन श्री राजेश बाघा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि मानसा जिले के मौड़ क्षेत्र के रहने वाले बुर्ज ढिलवां गांव में जनरेटर और ट्रांसफार्मर की मुरम्मत का कार्य करने वाले लक्ष्मण सिंह को बिना किसी सबूत के पोस्टर पर तेल फैंकने के दोष में जाति सूचक शब्द बोले गये और फिर उसको कई दिन तक बेवजह सुबह से शाम तक थाने में बिठाकर परेशान किया जाता रहा और अंत में उसको 51 हजार रुपये जुर्माना किया गया।श्री बाघा ने आगे बताया कि कमिशन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुये डिप्टी कमिशनर और एस एसपी मानसा को 5 मई, 2016 को कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिये हैं।