Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इबोला से घबराने की जरूरत नहीं : डब्ल्यूएचओ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जेनेवा , 30 Mar 2016

Last updated on: Mar 30, 2016, 00:00 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम अफ्रीका में फैली इबोला के कारण बहुत चिंता की कोई बात नहीं है और यह पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न (पीएचईआईसी) की स्थिति उत्पन्न नहीं करता। यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमन के तहत मंगलवार को हुई नौवीं आपात समिति की बैठक के बाद की गई। यह बैठक पश्चिम अफ्रीका में इबोला वायरस फैलने के संदर्भ में हुई थी।डब्ल्यूएचओ के अनुसार, गिनी, लाइबेरिया और सियरा लियोन ने इबोला वायरस संचरण की मूल चेन में रुकावट की पुष्टि से संबंधित मापदंड पूरा कर लिया है। खासकर इन तीनों देशों ने इबोला के आखिरी मामले के बाद से अपने 42 महीने की अवलोकन अवधि और 90 दिन की अतिरिक्त अवलोकन अवधि भी पूरी कर ली है। 

इस आखिरी मामले का इबोला संचरण की मूल चेन के साथ संबंध मिला था, जिसका परीक्षण दो बार नकारात्मक रहा था।डब्लूएचओ ने कहा कि पश्चिम अफ्रीका में इबोला संचरण अब कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसके प्रसार का खतरा भी कम हो गया है। 

उसने यह भी कहा कि इन तीनों देशों के पास फिलहाल इतनी क्षमता है कि वे नए वायरस के सामने आने पर तेजी से इसकी रोकथाम के लिए कदम उठा सकें।डब्लूएचओ ने इबोला प्रकोप की वजह से गिनी, लाइबेरिया और सियरा लियोन की यात्रा और व्यापार पर लगी पाबंदी को शीघ्र हटाने का आह्वान किया। साल 2013 से इबोला संक्रमण के कारण 11,000 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28,600 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए।

 

Tags: WHO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD