Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

ममता नारद स्टिंग की सीबीआई जांच के लिए आवाज उठाएं: अमित शाह

अमित शाह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 29 Mar 2016

Last updated on: Mar 29, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को एक तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में 36 घंटे के अंदर सच का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने मीडिया से यहां बातचीत में कहा, "ममता दी आप अपने पांव मत खींचिए। यदि आपमें साहस है और आपको लगता है कि आपके लोग निर्दोष हैं तो आपको नारद स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई जांच के लिए तत्काल केंद्र सरकार से आग्रह करना चाहिए। "

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "यदि ममता दी आग्रह करें तो मैं दावा करता हूं कि 36 घंटे के अंदर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।" उन्होंने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को याद दिलाते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर देने का वादा करके ही सत्ता में आई थीं। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री को नारद न्यूज के वीडियो में नजर आ रहे पार्टी के सभी नेताओं को बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि वह अपनी बात की पक्की हैं तो उन्हें नारद स्टिंग के फुटेज में दिखे सभी नेताओं को पार्टी से तत्काल निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा, "लेकिन मैं जानता हूं कि वह ऐसा नहीं करेंगी क्योंकि उनके लिए भ्रष्टाचार से लड़ने से ज्यादा सत्ता में बने रहना महत्वपूर्ण है। " 

इसी माह पोर्टल नारद न्यूज ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो फुटेज अपलोड किया था। उसके बारे में उसने दावा किया था कि वह स्टिंग ऑपरेशन है। उसमें तृणमूल कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को एक काल्पनिक कंपनी का पक्ष लेने के बदले कथित रूप से रिश्वत लेते दिखाया गया था। उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्य के वर्तमान मंत्री और सांसद नजर आए थे। शाह ने इस मामले को राज्यसभा की आचार समिति को नहीं भेजने पर कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं का भी उपहास उड़ाया। 

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD