Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

भाजपा को बोलते रहने की बीमारी : सपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 27 Mar 2016

Last updated on: Mar 27, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा कैबिनेट मंत्री आजम खां की योग्यता पर सवाल उठाए जाने से खफा में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तो सिर्फ बोलते रहने की बीमारी है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को कहा कि यह समझ से परे बात है कि भाजपा को आजम खां कैसे अयोग्य और विफल लग रहे हैं।उन्होंने कहा कि विधानसभा में आजम खां का प्रबंधकीय कौशल काबिले तारीफ रहा है। अपने विभाग में उनकी जबर्दस्त पकड़ है। लेकिन भाजपा नेता हैं कि संवैधानिक पद पर रहते हुए भी प्रदेश के विकास में रोड़ा बनने और सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश करते हैं।

चौधरी ने कहा, "भाजपा को बस बोलते रहने की बीमारी है। मामला कोई हो, वे बीच में आकर जरूर दखलअंदाजी करने लगते हैं। नगर विकास मंत्री आजम खां भाजपा की आंखों में किस वजह से चुभते हैं, यह सभी जानते हैं।"उन्होंने कहा कि आजम खां ने इलाहाबाद में अर्धकुं भ के प्रबंधन में जो कौशल दिखाया, उनकी प्रशंसा संत-महात्माओं ने भी की थी। विदेश में भी उसकी चर्चा हुई। 'भाजपा नेता' अगर विधानसभा की कार्यवाही देखने और पढ़ने की जहमत उठा पाते तो अच्छा होता। 

सपा प्रवक्ता ने कहा, "आजम साहब के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के सभी कायल हैं। विधानसभा के इसी बजट सत्र में भाजपा को छोड़कर सभी विपक्षी दलों ने एकमत से आजम खां की प्रशंसा की थी। इससे कई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।"उन्होंने कहा, "आजम की सच बात कड़वी लग सकती है, लेकिन वह राज्यपाल या किसी भी संवैधानिक संस्था की गरिमा या मर्यादा को आघात नहीं पहुंचा सकते।"चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में आजम खां ने सांप्रदायिक ताकतों का कड़ा मुकाबला किया है। वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। 

 

Tags: SP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD