Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

 

पूर्व सैन्य अधिकारी के पुत्र का 2008 के आतंकी हमलों से संबंध : लक्ष्मीकांत पारसेकर

लक्ष्मीकांत पारसेकर
लक्ष्मीकांत पारसेकर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 21 Mar 2016

Last updated on: Mar 21, 2016, 00:00 IST

गोवा पुलिस ने कहा है कि राज्य के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा गिरफ्तार चार्टर्ड अकाउंटेंट समीर सरदाना (45) का कथित संबंध भारत में वर्ष 2008 में हुए आतंकी हमलों से है। सरदाना एक पूर्व सैन्य अधिकारी का बेटा है। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने गोवा विधानसभा में यह जानकारी दी है। पारसेकर ने विधानसभा के हाल में समाप्त हुए मानसून सत्र के दौरान एक प्रश्न के लिखित जवाब में पुलिस जांच रिपोर्ट के सारांश के हवाले से यह बात कही थी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल के पुत्र सरदाना की 35 मेल आईडी हैं जिनमें से जांच एजेंसी अब तक केवल छह की जांच कर पाई हैं। पारसेकर ने पिछले हफ्ते विधानसभा को बताया था कि सरदाना की पहले किसी आतंकी हमले में संलिप्तता का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके पास से एक ऐसा पत्र बरामद हुआ है जिससे वर्ष 2008 में देश में हुए आतंकी हमलों में उसकी संलिप्तता के संकेत मिलते हैं।विपक्ष के एक विधायक के सवाल के लिखित जवाब में पारसेकर ने 2008 की आतंकी घटनाओं के बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा। 

पुलिस का दावा है कि सरदाना ने विदेश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में सलाहकार के रूप में काम किया है। रेलवे पुलिस ने पहली फरवरी को उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर खबर दी, जिस पर एटीएस ने उसे पणजी से 35 किलोमीटर दूर वास्को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। एटीएस का दावा है कि उसके पास से चार मोबाइल फोन, छह पासपोर्ट, 23 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। लैपटॉप में देश में पहले हुए बम विस्फोटों से जुड़े डाटा और बम बनाने के बारे में जानकारियां डाउनलोड की गई हैं। 

पुलिस ने कहा कि सरदाना ने दूसरों को जिस तरह से डाटा भेजे हैं, उसे आसानी से नहीं समझा जा सकता है और इसके लिए तकनीकी सहायता मांगी गई है। पारसेकर ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से आग्रह किया गया है कि वह सरदाना की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे। गत 11 फरवरी को जमानत पर रिहा होने के बाद आईएएनएस से बात करते हुए सरदाना ने सभी आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि इस्लाम में रुचि होने की वजह से पुलिस उसे परेशान कर रही है। 

सरदाना ने कहा था, "(मुझ पर) शारीरिक जुल्म हुआ, नस्ली टिप्पणियां की गईं। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्यों मुसलमान बनना चाहता हूं? इस्लाम में क्या देख लिया? उन्होंने गाली-गलौच की। उन्होंने (पुलिस ने) कहा कि मैंने इस्लाम धर्म अपना लिया है..जबकि ऐसा नहीं है। मैं इस्लाम का सिर्फ एक छात्र हूं...इसके तत्वमीमांसा का और ऐसी ही अन्य बातों का।"

 

Tags: Laxmikant Parsekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD