Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हरियाणा के मान-सम्मान को पुनःस्थापित करने के लिए हुआ सद्भावना सम्मलेन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 20 Mar 2016

Last updated on: Mar 20, 2016, 00:00 IST

सामाजिक समरसता मंच यमुनानगर के द्वारा डीएवी कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय सदभावना सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मुख्यातिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जानेमाने समाज सेवक ओपी मनचंदा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख कृष्ण सिंघल मौजूद थे।राष्ट्र भक्ति एवं सामाजिक समरसता की भावना से परिपूर्ण गीत एवं दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मुख्य वक्ता कृष्ण सिंघल ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घटी उससे हरियाणा का मान-सम्मान प्रभावित हुआ है। हम सभी भारत माता की संतान है। हमारी जाति, पंथ, वेशभूषा, खानपान, रहन-सहन भिन्न-भिन्न हो सकते हैं लेकिन राष्ट्र और समाज सर्वप्रथम है। अनेक उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने बताया कि विदेश के लोगों ने भी इस बात को प्रमुखता से स्वीकार किया है कि भारत के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के साथ विदेशी और वामपंथी लेखकों ने साजिशें की है, उन्हीं ने लिखा था कि हम बाहर से आए है, जबकि सत्य यह है कि हम ही इस राष्ट्र के मूल निवासी है। आज जो भी इस राष्ट्र में है हम सब उसके भागीदार है और हममे कोई भी भेद नहीं है। हमारी राष्ट्रीय विविधता की कड़ियाँ जब भी कमजोर हुई तब ही शरारती और नकारात्मक तत्वों द्वारा उसका भरपूर लाभ उठाने का कुत्सित प्रयास किया गया है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा की धरती ने विश्व को प्रेम, स्नेह, शान्ति और सदभावना का सन्देश दिया है। समूची दुनिया हरियाणा को श्रीमद्भागवत गीता की जननी, आदि सभ्यताओं का पालन पोषन करने वाली प्राचीन सरस्वती के उद्गम स्थल के रूप में जानती है। जो कुछ पिछले दिनों हुआ है उससे अपने हरियाणवी समाज के साथ-साथ पूरे देश की सदभावना पर चोट पहुंची है, इसलिए हम सभी मिलकर हरियाणा के भाईचारे की भावना को पुन: समेटे। जो ताना-बाना हमारे पूर्वजों ने बनाकर दिया है उसे हम सजाए व संवारे। मुख्यातिथि के रूप में बोलते हुए गुरमीत सिंह ने कहा कि जिस समाज पर आज हरियाणा के ताने-बाने को बिगाडने का आरोप लगता है। मैं उसी समाज से हूं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि सम्पूर्ण हिन्दू और भारतीय समाज भिन्न नहीं है। जो भी दुर्भाग्यपूर्ण दुघटनाएं हरियाणा में पिछले दिनों घटी उनमें असामाजिक तत्वों का ही हाथ रहा है। उन्होंने सर्व समाज से अपील की कि हरियाणवी समाज एक था और हमेशा एक रहेगा और इसे मजबूत बनाने में सर्व समाज योगदान जारी रखे। 

अध्यक्षीय उदबोधन में अपनी वेदना प्रकट करते हुए वयोवृद्व समाज सेवक ओपी मनचंदा ने कहा कि वे सदैव सेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं। इस कार्य को करते हुए यह कभी नहीं देखा कि कौन किस धर्म, जाति और पंथ से है। सब में केवल भारत माता का पुत्र अपना भाई-बंधु ही नजर आया। पिछले दिनों जो कुछ हुआ वह भी भटके हुए लोगों के कार्य थे।अधिवक्ता अजय शक्ति ने कहा कि हरियाणवी भाईचारे में जो आंच आई है उसे मिलजुलकर ठीक करने की जरूरत है। अधिवक्ता अतुल त्यागी ने भी उत्साह दिखाते हुए कहा कि भारत एक है, हरियाणा एक है और हम सब एक है। हमारी एकता को कोई तोड़ नहीं सकता। सुरेन्द्र कुमार शहजादपुर ने कहा कि जब से उन्होंने होश संभाला है पहली बार मुझे एहसास हुआ है कि मेरे हरियाणा के भाईचारा उसके प्यार में किसी ने ग्रहण लगा दिया है। लेकिन मुझे भरोसा है कि मेरे नौजवान साथी बुजुर्गों के आर्शीवाद से इसे पुन: स्थापित कर लेगें। 

 

Tags: MIX HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD