Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

देशद्रोहियों को देशभक्त दिखाने की हो रही कोशिश : अमित शाह

अमित शाह
अमित शाह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मथुरा , 05 Mar 2016

Last updated on: Mar 05, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शनिवार को जेएनयू विवाद पर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का नाजायज फायदा उठाया जा रहा है। देशद्रोहियों को देशभक्त दिखाने की कोशिश की जा रही है। उप्र के मथुरा (वृंदावन) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेएनयू विवाद पर भी जमकर हमला किया। शाह ने कहा कि राष्ट्र विरोधी नारों को अभिव्यक्ति की आजादी का चोला पहनाने की कोशिश की जा रही है।

राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान जेएनयू का मुद्दा काफी गरमाया रहा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देशभर के भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे। शाह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश विरोधी नारे लगाने वालों और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को देशभक्त दिखाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। पूरे भाषण में शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर रखा। 

शाह ने सोनिया से जेएनयू विवाद पर अपना पक्ष रखने की मांग भी की। कार्यक्रम में शामिल होने आए युवाओं को संबोधित करते हुए शाह ने यह कहने की जरूरत महसूस की कि 'केंद्र में भाजपा की सरकार काफी मजबूत है और अगले 25 सालों तक मजबूती से बनी रहेगी।उधर, भाजयुमो के बदायूं जिला अध्यक्ष कुलदीप वाष्र्णेय ने कहा है कि जो कोई जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जीभ काटकर लाएगा, उसे वह पांच लाख रुपये का इनाम देंगे। कन्हैया को दिल्ली उच्च न्यायालय ने छह महीने के लिए जमानत दी है।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD