Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

युनिवर्सल गु्रप में दो दिवसीय टैक फेस्ट की शुरुआत

राज्यपाल प्रो सोलंकी ने उद्घाटन करते हुए युनिवर्सल ट्राफी आफ एक्सिलेंस की लांच

युनिवर्सल गु्रप में दो दिवसीय टैक फेस्ट की शुरुआत
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 04 Feb 2016

Last updated on: Feb 04, 2016, 00:00 IST

युनिवर्सल गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा उत्तरी क्षेत्र के स्कूलों-कालेजों के लिए दो दिवसीय टैक फेस्ट -आविषकार 2016- की शुरुआत मेक इन इंडिया और डिजीटल इंडिया के बैनर तले धूमधाम से हुई। गत वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके इस टैक फेस्ट का उद्घाटन पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो कैप्टन सिंह सोलंकी द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय प्रोग्राम के पहले दिन पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली के लगभग 65 स्कूलों एवं कालेजों के छह हजार से अधिक छात्रों ने शिरकत की। इस दौरान युनिवर्सल गु्रप के विभिन्न विभागों सहित विभिन्न स्कूलों व कालेजों के छात्रों को अपनी तकनीकि प्रतिभा का प्रदर्शन माडलों व प्रोजैक्टों के माध्यम से किया। इस दौरान श्री सोलंकी ने भविष्य के इंजीनियरों द्वारा प्रदर्शित माडलों व प्रोजैक्टों को देखा और उनकी प्रशंसा की।

राज्यपाल प्रो सोलंकी ने युनिवर्सल गु्रप द्वारा इस क्षेत्र में करवाए गए राष्ट्रीय फेस्ट के लिए चेयरमैन डा गुरप्रीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इस तकनीकि मेले दौरान छात्रों की रचनात्मक सोच को सही दिशा मिली है।उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस फेस्ट में छात्रों खुद द्वारा तैयार किए गए टैक्नोलाजी के बेहतरीन माडलों व मशीनों का जिस तरह प्रदर्शन किया है, उसमें शिक्षा के हो रहे प्रसार की झलक साफ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को छात्र जीवन की अहमियत समझते हुए अपने उज्जवल भविष्य के लिए सख्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल प्रो सोलंकी ने युनिवर्सल ट्राफी आफ एक्सिलेंस भी लांच की, जो कि हर वर्ष टैक फेस्ट में सबसे बेहतरीन टैक्निकल हुनर का प्रदर्शन करने वाले छात्र को दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने युनिवर्सल गु्रप की ई मैग्जीन भी लांच की। इस अवसर पर पंजाब हैरिटेज टूरिज्म बोर्ड के डायरेक्टर बसंत राज कुमार भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

 

Tags: Kaptan Singh Solanki , Universal Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD