Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

स्वच्छ भारत अभियान लक्ष्यों को हासिल करने में धन की कमी बाधा नहीं बनेगी- बीरेन्दर सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Feb 2016

Last updated on: Feb 03, 2016, 00:00 IST

स्वच्छ भारत अभियान के प्रति केन्द्र की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री बीरेन्दर सिंह ने आज राज्यों को भरोसा दिलाया कि देश में स्वच्छता एवं पीने के पानी के लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए धन की कमी बाधा नहीं बनेगी। यहां स्वच्छता एवं पीने के पानी पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने संतोष जताया कि ग्रामीण भारत में शौचालयों के निर्माण की गति ने रफ्तार पकड़ ली है और पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान एवं महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने एकल परिवार शौचालयों एवं समुदाय शौचालयों के निर्माण में अग्रणीय स्थान हासिल कर लिया है। मंत्री महोदय ने कहा कि कई राज्य 02 अक्टूबर, 2019 के लक्ष्य से बहुत पहले 2017 या 2018 तक ही खुले में शौचालय से मुक्त स्थिति का दर्जा हासिल कर सकते है। सिक्किम और केरल अब खुले में शौचालय से मुक्त स्थिति (ओडीएफ) का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। श्री सिंह ने कहा कि केवल शौचालय निर्माण का लक्ष्य हासिल करना ही स्वच्छता अभियान का उद्देश्य नहीं है, बल्कि इस कार्यक्रम को बनाए रखने तथा बर्ताव में बदलाव लाने को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। 

उन्होंने जानकारी दी कि भविष्य में मंत्रालय के कुल बजट का 8 से 10 प्रतिशत विभिन्न अभियान रणनीतियों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तत्व एसबीएम निजी क्षेत्र के छोटे एवं मझोले संस्थानों के लिए अपशिष्ट प्रबंधन में शामिल होने तथा ग्रामीण पर्यावरण प्रबंधन ढांचे को बेहतर बनाने के लिए संभावना प्रस्तुत करता है। अपने संबोधन में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने कहा कि वर्तमान में देश में लगभग 49 प्रतिशत परिवारों में शौचालय है और आबादी के लगभग इतने ही प्रतिशत लोगों को पीने के पानी की नलीदार आपूर्ति प्रणाली मुहैया कराई गई है। उन्होंने कहा कि कई राज्य 2022 के लक्ष्य से पहले ही कम से कम 90 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों में नलीदार पीने के पानी की आपूर्ति एवं कम से कम 80 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों में पारिवारिक कनेक्शन के साथ पीने के पानी की नलीदार आपूर्ति अर्जित कर सकते हैं। 

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD