Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मध्य पूर्व में जीका विषाणु को रोकने कदम उठाएं : डब्ल्यूएचओ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबु धाबी , 01 Feb 2016

Last updated on: Feb 01, 2016, 00:00 IST

जीका विषाणु का प्रकोप तेजी से फैलने के मद्देनजर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मध्य पूर्व के देशों की सरकारों से क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया है। अमेरिकी महाद्वीप के 24 देशों में यह बीमारी फैल चुकी है। डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक अलवा अलवान ने रविवार को कहा, "इस क्षेत्र में विषाणु के संक्रमण का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इस तरह के मच्छर यहां कई देशों में पनपते हैं। इसलिए प्रभावित देशों से संक्रमित होकर अगर लोग यहां आते हैं, तो सरकार के लिए यह आवश्यक है कि इस विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए वह कदम उठाए।"

इस बीमारी के लिए फिलहाल कोई इलाज या टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण इससे बचने का सबसे बढ़िया उपाय खुद को मच्छरों के काटने से बचाना है।पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में रह रहे लोगों की सुरक्षा के लिए अलवान ने सभी देशों से मरीजों में जीका विषाणु के संक्रमण का जल्द से जल्द पता लगाने की अपील की है, खासकर उन लोगों में जो इस विषाणु से प्रभावित देशों से लौट रहे हैं। डब्ल्यूएचओ उन देशों का वैश्विक तौर पर समर्थन करने का काम कर रहा है, जहां जीका तथा जन्म दोष के बीच संभावित कड़ी को समझने में मदद मिल सके, ताकि रोग के अंतर्राष्ट्रीय प्रसार को रोका जा सके और जीका का इलाज या किसी टीके का निर्माण किया जा सके।रपट के मुताबिक, इस वक्त डब्ल्यूएचओ ने यातायात या व्यापार पर किसी तरह की पाबंदी की सिफारिश नहीं की है, लेकिन इस फैसले की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।

 

Tags: WHO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD