Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भविष्य निर्माण में शिक्षा की भूमिका अहम्: वीरभद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 31 Jan 2016

Last updated on: Jan 31, 2016, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि व्यक्ति विशेष के विकास और प्रगति का आधार शिक्षा है तथा देश के नागरिकों के भविष्य को संवारने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने इस मौके पर 108 स्कूलों के 72 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण उनके लिए गौरवमयी हैं कि शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की अहमियत को समझती है और राज्य में शिक्षा के ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के लिए पर्याप्त अधोसंरचना विकसित की गई है। प्रदेश में 15534 स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है। गत तीन वर्षों के दौरान 994 स्कूल स्तरोन्नत व आरम्भ किए गए जबकि 25 नए डिग्री कालेज प्रदेश के दूर-दराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में आरम्भ किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 94 डिग्री कालेज हैं और इनमें से अधिकांश कालेज कांग्रेस कार्यकाल में ही खोले गए।

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी व केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। राजीव गांधी डिजीटल योजना के अन्तर्गत इस वित्त वर्ष के दौरान दसवीं और 10 जमा दो के 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को नेट बुक्स व लैप-टाॅप प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा, सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को साल में दो बार स्कूल वर्दी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज जहां सुविधाएं बढ़ी हैं वहीं प्रतिस्पर्धा व चुनौतियां भी बढ़ीं हैं। आज के सूचना प्रौद्योगिकी के बदलते परिपेक्ष्य में प्रत्येक को बदलते आधुनिक प्रचलन को अपनाना होगा। उन्होंने आशा जताई कि जिन मेधावी विद्यार्थियों को आज पुरस्कृत किया गया है वे इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए दूसरों के लिए भी आदर्श स्थापित करेंगे।

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे स्कूल जो बेहतर परिणाम देने में असफल रहे हैं अथवा जहां विद्यार्थी अंक प्राप्त नहीं कर सके हैं, ऐसे स्कूलों के शिक्षकों के कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया जाएगा तथा अच्छे परिणाम न आने के कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वे राज्य की समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाजों का संरक्षण करे तथा अपने से बढ़ों व शिक्षकों का आदर करें।मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि शिक्षा बोर्ड तकनीकी अधोसंरचना को स्तरोन्नत कर विभिन्न प्रकार की प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। इसके अतिरिक्त, बोर्ड द्वारा बायोमीट्रिक आधारित हाजि़री प्रणाली को अपनाया है, जिससे कार्य में और दक्षता आई है।इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री बलबीर तेगटा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा समारोह की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बोर्ड द्वारा प्रभावी कार्यान्वय के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी  दी।स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव श्री विनय धीमान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक श्री अजय महाजन, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र काकू, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सदस्य श्री सीता राम शास्त्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD