Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

कपटपूर्ण है भाजपा का चाल-चरित्र : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 12 Nov 2017

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी संकल्पपत्र को 'छल पत्र' करार दिया और कहा कि भाजपा का चाल-चरित्र कपटपूर्ण है।  अखिलेश ने कहा कि निकाय चुनावों की निष्पक्षता भंग करने की साजिश के तहत ही भाजपा ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव के बाद 'छल पत्र' जारी किया है। उनके तथाकथित संकल्पपत्र की न कोई विश्वसनीयता है और न इनकी साख बची है। भाजपा नेता अपनी जेब में ओपियम की पुड़िया रखते हैं, ताकि जनता को अपने झूठ से मदहोश कर सकें।अखिलेश ने जारी अपने बयान में कहा, "प्रदेश के मतदाता भूले नहीं हैं कि 8 महीने पहले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार में हर तरफ अव्यवस्था और अराजकता फैली है। शहरों में गंदगी-कूड़े के ढेर लगे हैं। बीमारियां फैल रही हैं। डेंगू से कितनी ही मौतें हो चुकी हैं, गोरखपुर में सैकड़ों बच्चों की मौत हो चुकी है और हो रही है। यह कितना दर्दनाक है कि दवा और ऑक्सीजन के बगैर अस्पतालों में मौतें हो रही हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपाराज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, जबकि समाजवादी सरकार के समय अपराध की घटनाओं पर रोक लगी थी। आज दिन-दहाड़े लूट, अपहरण और बच्चियों तक से दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। लोग डरे-सहमे हैं। केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं, इसके बावजूद गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, धुंध और धुएं से ग्रस्त है। प्रदूषण का स्तर बढ़ जाने से लोगों की जान पर बन आई है। सांस लेना मुश्किल हो गया है। अखिलेश ने कहा, "भाजपा का चाल-चरित्र कपटपूर्ण है। यह ऐसी दुस्साहसिक पार्टी है जो सोचती है कि अपने छलबल से फिर लोगों को गुमराह कर देगी। लेकिन भाजपा नेताओं को जानना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उनके झूठ और प्रपंच को जनता खूब पहचान गई है। इसे बर्दाश्त करने का उसका सब्र भी टूट गया है। भाजपा अब मतदाताओं की परीक्षा लेने का काम नहीं करे।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD