Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

बिहार : कब 'पटरी' पर लौटेगी बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटिहार (बिहार) , 18 Aug 2017

बिहार के कटिहार जिले में महानंदा नदी के रौद्र रूप और बीच में गंगा नदी के तांडव ने सैकड़ों लोगों के आशियाने छीन लिए हैं। अपने स्थायी आशियाने के छिन जाने और शिविर में जगह न मिलने के कारण इन बाढ़ पीड़ितों का नया ठिकाना या तो रेलवे स्टेशन या फिर रेल पटरियों के आसपास बन गया है। गंगा के रौद्र रूप और बौराई महांनदा ने इनका तो सबकुछ छीन लिया, अब ये दाने-दाने को मोहताज हैं। कटिहार के डंडखोरा, गोरफर, सनौली, झौआ, मीनापुर, सालमारी, बारसोई और सुधानी सभी स्टेशनों में बाढ़ पीड़ितों का हाल एक जैसा है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक राहत के नाम पर कुछ भी नहीं मिलने का दर्द इन्हें बेचैन कर रखा है। मीनापुर स्टेशन पर अपने पूरे परिवार के साथ शरण लिए मोहम्मद नईम कहते हैं, "पानी इतना रफ्तार से आया कि कुछ भी संभाल नहीं सके। सबकुछ या तो बर्बाद हो गया या बह गया। किसी तरह दो दिन का अनाज निकाल सका था, अब वह भी खत्म हो चला है। खुद तो किसी तरह भूखे रह लेते, लेकिन इन दो बच्चों को कहां से अनाज दें?" 

स्टेशनों को आशियाना बना चुके बाढ़ पीड़ितों के दर्द की दास्तां अंतहीन है। हर भूखे पेट राहत के लिए तरसती निगाहें मानो एक दहशत भरे मंजर को याद कर सहम जा रही है। कटिहार के बाढ़ पीड़ितों के बीच स्थानीय सांसद तारिक अनवर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पहुंच चुके हैं, लेकिन आज इन बाढ़ पीड़ितों की आंखें किसी ऐसे रहनुमा को तलाश रही हैं, जो इनकी बेपटरी हो चुकी इस जिंदगी को इस रेल पटरी से ले जाकर फिर से पटरी पर ले आए। कटिहार के आजमनगर प्रखंड की करीब सभी पंचायतें बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। यहां के कुछ लोगों ने सालमारी रेलवे स्टेशन पर आसरा लिया है, लेकिन यहां के लोगों को भी अब तक कुछ नहीं मिला है।उनासो पचागाछी के लोग कहते हैं कि दो दिन से अब तक यहां राहत सामग्री के नाम पर कुछ नहीं मिला है। यहां 500 से ज्यादा लोग अनाज के दाने को मोहताज हैं। महानंदा नदी का कदवा प्रखंड के शिवगंज-कचौड़ा गांव के बीच बांध टूट जाने से हजारों हेक्टेयर से भी अधिक जमीन पर धान के पौधे पानी में डूबे हैं। किसान गमगीन हैं। कई गांवों के तमाम लोग केले के तने की नाव बनाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। 

कदवा प्रखंड के लोगों का कहना है कि राहत शिविर लोगों को सुविधा देने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। कचौरा गांव के किसान रामसुंदर कहते हैं कि किसान के लिए उसकी फसल ही पूंजी है। जब फसल ही बर्बाद हो गया तो किसान के सामने तो एक साल की चिंता है। इस गांव की ही साहिना कहती हैं कि बाढ़ ने उसका सब कुछ बहा दिया, सिर्फ तीन-चार किलो चावल बचा है। वे परिवार के साथ भात और नमक खा रही हैं। परंतु उन्हें यह भी चिंता है कि अगर चावल भी खत्म हो गया, तब आगे क्या होगा। साहिन बताती हैं, "बाढ़ के बाद कई लोग बेघर हो गए। राहत नाम की चीज नहीं है। कितना खौफनाक मंजर था, अल्लाह ऐसे मंजर दोबारा न दिखाए।" कटिहार के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा कहते हैं कि सभी बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री भेजने की कोशिश की जा रही है। स्टेशनों पर रह रहे लोगों के लिए भी राहत सामग्री भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। 

 

Tags: Weather , Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD