Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बिहार में बाढ़ से 56 मौतें, करीब 70 लाख लोग चपेट में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 15 Aug 2017

बिहार के 13 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ का पानी नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रहा है। बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि राज्य के करीब 70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बीच मंगलवार को भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभवित दलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, बिहार के 13 जिलों के 98 प्रखंड के 1070 ग्राम पंचायत में बाढ़ का पानी फैल गया है, जिससे 69़81 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में है। इस बीच बाढ़ से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 56 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 20 लोग अररिया में मरे, जबकि पश्चिम चंपारण में नौ, किशनगंज में आठ, सीतामढ़ी में पांच, मधेपुरा में चार, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और मधुबनी में तीन-तीन तथा शिवहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने भी मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के बाद बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सामुदायिक किचेन खोलने के निर्देश दिए गए हैं। 

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से करीब 1. 61 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है तथा इन क्षेत्रों में 343 राहत शिविर खोले गए हैं, जिसमें करीब 85 हजार लोग शरण लिए हुए हैं। इनके लिए भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगाए गए हैं। पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, बिहार की प्रमुख नदियों के जलस्तर में अभी कोई विशेष कमी नहीं हुई है। मंगलवार को भी राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता अजय कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि वीरपुर बैराज में कोसी नदी का जलस्तर 2़08 लाख क्यूसेक हो गया है, जबकि वाल्मीकिनगर बैराज में गंडक का जलस्तर 2़ 06 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कोसी में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। कुमार ने बताया कि मंगलवार को बागमती नदी डूबाधार, सोनाखान, चंदौली, ढेंग और बेनीबाद में जबकि कमला बलान नदी झंझारपुर और जानकीबियर क्षेत्र में खतरे के निशान को पार कर गई है। 

महानंदा नदी कटिहार के झाबा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि ललबकिया नदी गोआबारी में लाल निशान के उपर है। राज्य के अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सीतामढ़ी, दरभंगा व मधुबनी में स्थिति गंभीर है। बाढ़ के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अधिकांश प्रखंड़ों का जिला मुख्यालयों से सड़क संपर्क कट गया है। सड़कों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। इधर, कई क्षेत्रों में रेल पटरियों और स्टेशनों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बाढ़ का पानी नए इलाकों में भी फैल रहा है, हलांकि कुछ क्षेत्रों से पानी निकला भी है। इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग बाढ़ प्रभावित जिले के जिलाधिकारियों को ऊंचे स्थान का चयन कर सामुदायिक किचेन चलाने का निर्देश दिया है। ऐसे में लोग यहां खाना खाकर सुरक्षित स्थान पर ठहर सकेंगे। 

 

Tags: HADSA , Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD