Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

युवाओं को संघर्षपूर्ण इतिहास समझने की जरूरत : प्रणब मुखर्जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 17 Apr 2017

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां सोमवार को कहा कि युवाओं को देश के संघर्षपूर्ण इतिहास को न केवल समझने की जरूरत है बल्कि इसके आत्मसात करने की भी जरूरत है। राजधानी पटना में 'चंपारण सत्याग्रह' के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होना सौभाग्य की बात है।राष्ट्रपति ने कहा, "स्वतंत्रता सेनानियों का जुल्म के खिलाफ अमूल्य योगदान रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। भारत विकासशील अर्थव्यवस्था है, अब हमें विकसित भारत के सपने को साकार करना है।"मुखर्जी ने आगे कहा, "स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया, तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का मैं नमन करता हूं।"इस आयोजन के लिए उन्होंने बिहार सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार का इतिहास स्वर्णिम रहा है।उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधकर स्वतंत्रता के सपने को पूरा किया। हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने भारत जैसे देश में जन्म लिया है।"

उन्होंने बिहार के स्वर्णिम इतिहास को याद करते हुए कहा, "बिहार का अपना एक इतिहास रहा है। चंपारण सत्याग्रह ने ही मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा गांधी बना दिया। महात्मा गांधी ने बिहार को अपनी कर्मस्थली बनाया। गांधी ने देश के लिए जो कुछ किया, उसे भूलाया नहीं जा सकता।"इससे पहले, राष्ट्रपति ने 15 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने इस मौके पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस समारोह में कुल 2,972 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। इनमें से 19 राज्यों के 264 और बिहार के 2,708 स्वतंत्रता सेनानियों में से चुने गए 554 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। जो स्वतंत्रता सेनानी नहीं पहुंचे सके, उन्हें उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा।"इससे पहले पटना हवाई अड्डे पर बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे।इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल रामनाथ कोविंद, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उपस्थिति थे।उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ने चंपारण जिले में ब्रिटिश शासकों द्वारा नील की खेती के लिए किसानों को बाध्य करने के खिलाफ 10 अप्रैल 1917 को सत्याग्रह की शुरुआत की थी। इसके सौ साल पूरे होने पर बिहार में बीते सप्ताह समारोहों की शुरुआत हुई।

 

Tags: Pranab Mukherjee , Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD