Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

अखिलेश को गुंडे, मायावती को दौलत पसंद : केशव प्रसाद मौर्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहराइच (उत्तर प्रदेश) , 22 Feb 2017

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक साथ लपेटते हुए कहा कि मायावती को दौलत पसंद है और सपा को गुंडे व माफिया पसंद हैं। उन्होंने कहा, "तीसरे चरण का मतदान होने के बाद से सपा की साइकिल पंचर हो गई है और बसपा का हाथी बेहोश हो गया है। इस वक्त भाजपा की आंधी चल रही है, जिसमें भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीत कर सरकार बनाएंगी और सरकार बनाने के 12 घंटे के अंदर गुंडे, माफियाओं को जेल की हवा खानी पड़ेगी।"बुधवार को मौर्य महसी विधानसभा के राजी चौराहा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर गुंडा माफिया जेल से बचना चाहते हैं तो 11 से पहले ही प्रदेश छोड़ दें। 

मौर्य ने किसानों को प्रभावित करने के लिए कहा कि भाजपा की सरकार आने के फौरन बाद ही छोटे और मझौले किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने सपा सरकार के कन्या विद्याधन योजना पर सवाल उठाते हुए कहा, "इस योजना से सिर्फ एक वर्ग के ही लोगों को लाभ मिला है। लेकिन अगर हमारी सरकार आती है तो हम हर वर्ग की बेटियों को कन्याविद्या धन का लाभ देंगे। क्योंकि हमारा ये मानना है कि बेटी बेटी ही होती है हिंदू हो या मुसलमान।" उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए जिले की सातों सीटों पर भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील की।

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD