Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मानव वसा की स्टेम कोशिकाओं से बुढ़ापा रोधी इलाज संभव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 19 Feb 2017

मानव वसा से सीधे तौर पर ली गईं प्रौढ़ स्टेम कोशिकाएं अन्य कोशिकाओं (जैसे चमड़ी की तंतुकोशिकाएं) की बनिस्बत अधिक स्थिर हैं, और इनका इस्तेमाल बुढ़ापा रोधी इलाज में किया जा सकता है। स्टेम सेल्स नामक पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन के निष्कर्षो के अनुसार, मानव वसा से सीधे तौर पर ली गई स्टेम कोशिकाएं उम्मीद से अधिक प्रोटीन बना सकती हैं।युनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया में पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन से संबद्ध इस अध्ययन के मुख्य लेखक, इवोना परसेक ने कहा, "हमारे अध्ययन से पता चलता है कि ये कोशिकाएं बहुत मजबूत हैं। ये तब भी मजबूत रहती हैं, जब इन्हें बूढ़े मरीजों से लिया जाता है।"परसेक ने कहा, "यह भी पता चलता है कि इन कोशिकाओं की संभावनाओं का इस्तेमाल भविष्य में भी सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है, क्योंकि इन्हें न्यूनतम साज-संभाल और रख-रखाव की जरूरत होती है।"

शोधकर्ताओं ने इन कोशिकाओं के बूढ़े होने के घटनाक्रम के अध्ययन के लिए एक नया मॉडल विकसित करने के बाद यह खोज की है।स्टेम कोशिकाओं का इस्तेमाल इस समय बुढ़ापा रोधी विभिन्न इलाजों में किया जाता है और इन्हें विभिन्न ऊतकों से लिया जाता है।लेकिन परसेक की टीम ने मानव वसा से ली गई स्टेम कोशिकाओं को अन्य कोशिकाओं की बनिस्बत अधिक स्थिर पाया। यह खोज बुढ़ापा संबंधित बीमारियों के इलाज और उन बीमारियों को रोकने के लिए नए उपचारों के दरवाजे खोल सकता है।परसेक ने कहा, "अन्य प्रौढ़ मानव स्टेम कोशिकाओं के विपरीत मानव वसा से ली गई स्टेम कोशिकाओं की संख्या जिस दर से बढ़ती है, वह उम्र के अनुकूल बनी रहती है।" परसेक ने कहा है, "इसका अर्थ यह होता है कि ये कोशिकाएं अधिक स्थिर हो सकती हैं और स्वाभाविक बुढ़ापे पर हमारे आगे के अध्ययन में मददगार हो सकती हैं।"

 

Tags: HEALTH , STUDY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD