Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

प्रीति जिंटा खुद को मानती थीं टॉमबॉय

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jan 2017

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने खूबसूरती बिखेरती डिंपल वाली मुस्कान से दर्शकों का मन मोहती रही हैं। आज भी लोग उनकी प्यारी मुस्कान के कायल हैं। वह हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू, तमिल, पंजाबी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी, 1975 को शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित रोहरू में हुआ था। वह राजपूत परिवार से हैं। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में अफसर थे। सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। उस समय प्रीति महज 13 वर्ष की थीं।पिता के साथ उनकी मां नीलप्रभा को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते वह दो साल तक बिस्तर पर ही रहीं। वह इस दुखद हादसे को अपने जीवन का अहम मोड़ बताती हैं। इस वजह से वह जल्द ही समझदार व गंभीर बन गईं। उनके दो भाई भी हैं- दीपांकर और मनीष, एक उनसे बड़ा और एक छोटा।
दीपांकर भारतीय थलसेना में अफसर हैं और मनीष कैलिफोर्निया में रह रहे हैं।बचपन में प्रीति खुद को एक टॉमबॉय के रूप में देखती थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई शिमला के कॉन्वेंट जीसस और मैरी बोर्डिग स्कूल से पूरी हुई। हालांकि, बोर्डिग विद्यालय में उन्हें अकेलापन महसूस होता था, लेकिन वहां के माहौल की वह खूब तारीफ किया करती हैं। उनका कहना है कि ये वो जगह थी, जहां उन्हें काफी अच्छे दोस्त मिले। वह पढ़ाई में बेहद होनहार छात्रा थीं, उन्हें साहित्य पढ़ना बेहद पसंद था।प्रीति अपने खाली समय में बास्केटबॉल जैसे खेल खेलती थीं। स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने सेंट बीड्स कॉलेज से अंग्रेजी में डिग्री हासिल की, फिर आपराधिक मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि अर्जित की।
इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाई। उसी दौरान उनकी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में उनकी मुलाकात एक एड निर्देशक से हुई और उन्होंने उन्हें अपनी एड एजेंसी से एक विज्ञापन करने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने विज्ञापन की दुनिया में कई विज्ञापन किए, जिनमें लिरिल साबुन और परक चॉकलेट प्रमुख है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1998 की फिल्म 'दिल से' की और उसी वर्ष फिल्म 'सोल्जर' में फिर दिखीं। इन फिल्मों में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा का पुरस्कार प्रदान किया गया और आगे चलकर उन्होंने 'क्या कहना में' कुवारी मां की भूमिका निभाई, जिसे काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में एक-एक बाद एक कई शानदार भूमिकाएं निभाईं। प्रीति अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उनकी पहली फिल्म 'दिल से' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद साल 2003 में उन्हें फिल्म 'कल हो ना हो' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2005 में प्रीति जिंटा को स्टारडस्ट और बीबीसी फिल्म कैफे के तरफ से भी 'वीर जारा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नवाजा गया।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में टेलीविजन चैनल कलर्स के रियलिटी शो 'गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड-अब इंडिया तोड़ेगा' से की थी। वह इस शो में बतौर जज के रूप में दिखाई दी थीं।वर्ष 2015 में डांस बेस्ड रियलिटी शो 'नच बलिए में' भी बतौर जज नजर आई थी।
इस शो में उनके अलावा चेतन भगत और मर्जी नजर आए थे। इसके अलावा वह 'सोल्जर', 'दिल से', 'दिल्लगी', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'मिशन कश्मीर', 'क्या कहना', 'दिल चाहता है', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'फर्ज', 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'कल हो ना हो', 'कल हो ना हो', 'लक्ष्य', 'वीर-जारा', 'कभी अलविदा ना कहना', 'सलाम नमस्ते', 'ओम शांति ओम', 'जानेमन', 'झूम बराबर झूम', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'इश्क इन पेरिस' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।प्रीति का पसंदीदा हॉलीडे स्पॉट ऑस्ट्रेलिया है। प्रीति जिंटा ने 2016 फरवरी में अमेरिका के व्यापारी गुडइनफ से गुपचुप शादी रचा ली। इस शादी में सिर्फ उनके करीबी ही शामिल हुए। शादी की एक तस्वीर तक किसी ने नहीं देखी।
इसे लेकर उनकू फिल्मी दुनिया के दोस्तों में खासी नराजगी है।प्रीति को जिस तरह उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरुस्कार से नवाजा गया। उसी तरह उन्हें उनके पहले अंतर्राष्ट्रीय किरदार कनेडियाई फिल्म 'हेवन ऑन अर्थ' के लिए सिल्वर ह्यूगो पुरस्कार से सम्मानित किया गया।उन्हें यह पुरस्कार शिकागो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदान किया गया। वह इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम किंग्स पंजाब की सह-मालकिन भी हैं। बॉलीवुड में प्रीति की करीबी दोस्तों की सूची में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के नाम प्रमुख हैं। डिंपल गर्ल को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!


 

Tags: BOLLYWOOD , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD