Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की

 

जम्मू एवं कश्मीर में कंपकंपाती ठंड बरकरार

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Jan 2017

जम्मू और कश्मीर में शनिवार को भी शीतलहर का कहर जारी है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 15 और 16 जनवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक,"अगले 12 घंटो तक बादल छाए रहेंगे। बारिश या बर्फबारी होने की भी संभावना है।"लेह में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां राज्य में सर्वाधिक ठंड रही। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, "लद्दाख के कारगिल में तापमान शून्य से नीचे 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में शून्य से नीचे 14.4 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

"जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, कटरा 4.8 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस, बटोट में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बनिहाल में शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी में 40 दिनों की सर्वाधिक ठंड पड़ती है जिसे 'चिल्लई कलां' कहा जाता है। यह अवधि 21 दिसंबर से शुरू हुई जबकि 30 जनवरी को समाप्त होगी।इन दिनों घाटी के सभी जल निकाय ठंड से जम गए हैं।

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD