Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

 

निखर रही फरहान अख्तर की बहुमुखी प्रतिभा

जन्मदिन : 9 जनवरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2017

फरहान अख्तर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पाश्र्वगायक, गीतकार, फिल्म निर्माता और टीवी होस्ट भी हैं। उन्हें बचपन से ही इस क्षेत्र में दिलचस्पी थी, इसलिए कड़ी मेहनत की बदौलत अपना खास मुकाम बनाने में कामयाब रहे। फरहान अख्तर का जन्म मुंबई में पटकथा लेखक जावेद अख्तर और हनी ईरानी के घर 9 जनवरी, 1974 को हुआ। वह ईरानी-मुस्लिम परिवार से हैं। उन्होंने जुहू के मानिक जी कूपर स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद कॉमर्स में डिग्री के लिए उन्होंने एचआर कॉलेज में दाखिला लिया, हालांकि दूसरे ही साल उन्होंने उसे छोड़ दिया।वह जानेमाने शायर जांनिसार अख्तर के पोते और बॉलीवुड की फिल्म निर्देशक व कोरियोग्राफर फराह खान के चचेरे भाई हैं। प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी उनकी सौतेली मां हैं। हाल ही में फरहान की बहन जोया अख्तर ने फिल्म 'लक बाइ चांस' के निर्देशन के साथ फिल्मी-दुनिया में कदम रखा है।उन्होंने वर्ष 2000 में तीन साल के करीबी रिश्ते के बाद हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भावनी के साथ शादी की। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। उनकी दो बेटियां-अकीरा और शाक्या हैं। 

उन्होंने शादी के 16 साल बाद आधिकारिक रूप से 21 जनवरी, 2016 को अलगाव की घोषणा कर दी।निर्देशक के रूप में वर्ष 2001 में उनकी पहली फिल्म 'दिल चाहता है' को काफी सराहा गया। इसके साथ उन्हें बेहतरीन कलाकार के तौर पर पहचाना जाने लगा। वर्ष 1991 की फिल्म 'लम्हे' में यश चोपड़ा को निर्देशन और छायांकन में सहयोग देने के लिए उन्हें सराहा गया था। उस समय वह महज 17 साल के ही थे। वर्ष 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' (1997) में निर्देशक पंकज पाराशर के सहायक के तौर पर काम करने के बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस 'स्क्रिप्ट शॉप' में लगभग तीन साल तक काम किया। फरहान ने आनंद सुरापुर की फिल्म, 'द फकीर ऑफ वेनिस' (2007)और 'रॉक ऑन!!' (2008) से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत 'लक्ष्य' (2004) के निर्माण में जुटे, जो उन लक्ष्यहीन नौजवानों के बारे में थी, जो आखिर में अपने लिए एक लक्ष्य तय करने में कामयाब होते हैं। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं की, लेकिन समीक्षकों ने इसकी काफी प्रशंसा की।इसकी कहानी उनके पिता जावेद अख्तर ने लिखी थी। फरहान ने गुरिंदर चड्ढा की 2004 की हॉलीवुड फिल्म 'ब्राइड एंड प्रिज्युडिस' के लिए भी गीत लिखे। 

उन्होंने 1978 की अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' का रीमेक शुरू किया, जिसमें मुख्य भूमिका में शाहरुख खान थे। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कामयाब मिली। इसने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार तो किया ही, साथ में साल की पांचवीं सबसे हिट फिल्म भी रही।वर्ष 2007 में उन्होंने फिल्म 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' का निर्माण किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया।अख्तर ने गायन के क्षेत्र में पहला कदम फिल्म 'रॉक ऑन!!' से रखा और फिल्म के ज्यादातर गीत गाए। यहां तक कि उन्होंने ए.आर. रहमान के संगीत निर्देशन में म्यूजिक ग्रुप 'ब्लू' में भी गाने गाए।वह डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' (2005) के पहले सत्र में एक जज के रूप में टेलीविजन के कुछ शो और फेमिना मिस इंडिया (2002) में जज के रूप में दिखे।उनकी वर्ष 2013 की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड तोड़ कमाई की और उनकी पहली फिल्म 'रॉक ऑन' ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया।

फरहान की फिल्म 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' साल 2010 में रिलीज हुई। इस फिल्म को भी अच्छी-खासी वाहवाही मिली।साल 2011 में फरहान ने फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में ऋतिक रोशन और अभय देओल के साथ अभिनय किया। उन्होंने शाहरुख खान, लारा दत्ता व प्रियंका चोपड़ा को लेकर 'डॉन 2' भी बनाई।इसके बाद वह अधुना से शादी टूटने की वजह से खूब चर्चा में रहे। इस शादी के टूटने पर पहले यह चर्चा थी कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से करीबी रिश्ते के कारण फरहान ने अधुना से अलग होने का फैसला लिया। लेकिन अब इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस शादी के टूटने की वजह श्रद्धा कपूर नहीं, बल्कि अभिनेत्री अदिति राव हैदरी हैं। अदिति हाल ही में फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'वजीर' में नजर आईं। फरहान के प्रोफेशन की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'रॉक ऑन 2' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। फरहान को जन्मदिन की बधाई!

 

Tags: BOLLYWOOD , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD