Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

पटना में 350वें प्रकाशोत्सव पर सांस्कृतिक विविधताओं का समागम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 04 Jan 2017

गुरु गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव के मौके पर बिहार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा राजधानी पटना में बड़े पैमाने पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के पांचवें दिन बुधवार को कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी के सहयोग से बिहार संग्रहालय में आयोजित चित्र प्रदर्शनी देखने पहुंचे, वहीं प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला, संस्कृति विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम बतौर दर्शक उपस्थित रहे। प्रेमचंद रंगशाला में बुधवार के कार्यक्रम की शुरुआत हिमांशु त्रिवेदी के काव्य पाठ से हुई। इसके बाद पटना के सुरेंद्र नारायण यादव ने 'रंग - ए - बिहार' कार्यक्रम के तहत मैथिली लोकगीत 'जब तक सुग्गा वेद पढ़ावें चाकर शिव भगवान, तोहे जनी जाह विदेश और नवका नेवानक चुरा खोयेवऊं' जैसे गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। पटना के ही मनोरंजन ओझा, सत्येंद्र संगीत और नीतू कुमारी नूतन ने शानदार लोकगीतों की प्रस्तुति दी और पूनम ठाकुर ने उपशास्त्रीय गायन किया।उल्लेखनीय है कि प्रकाशोत्सव के मौके पर विभाग ने श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, भारतीय नृत्य कला मंदिर, बहुद्देशीय सांस्कृतिक परिसर, प्रेमचंद रंगशाला, रविंद्र भवन, बिहार संग्रहालय और बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन किया है। 

अनाद फाउंडेशन की ओर से श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम की शुरुआत ठुमरी से हुई, जिसे पंडित राम प्रसाद मिश्रा ने प्रस्तुत किया और तबले पर पंडित मदन मोहन उपाध्याय ने उनका साथ दिया। इसके अलावा समरिन सन्याल ने महान साहित्यकार व नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ ठाकुर द्वारा गुरु गोविंद सिंह पर रचित कविता का पाठ किया जबकि गुरिंदर हरनाम सिंह ने ख्याल-दसम वाणी की प्रस्तुति दी, जिसे लोगों ने खूब सराहा। सुखविंदर अमृत ने काव्य पाठ, सुवीर मिश्रा ने रूद्र वाणी और मोहनश्याम शर्मा ने पखावज पर संगीत के सुर छेड़ा। अंत में, डॉ. मदन गोपाल सिंह ने बाबा फरीद से बुल्ले शाह का भव्य सूफी गायन प्रस्तुत किया, जिसे देख हॉल में उपस्थित लोग 'सूफीज्म' के रंग सराबोर हो गए। रविंद्र भवन में लोक संगम कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग ( छत्तीसगढ़) से आई प्रेमाशीला ने पंडवानी, सोनभद्र के सोना ने गदरबाज, धार (मध्यप्रदेश) के गोविंद गहलौत ने भगौरिया, रांची की सृष्टिधर महतो ने पुरूलिया छऊ और पटना की इतु घोष ने झिझिया नृत्य पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भारतीय नृत्य कला मंदिर में भारत - भारती कार्यक्रम में झारखंड की प्राचीन संस्कृति शिकार प्रथा पर आधारित 'शिकारी नृत्य' का मंचन हुआ। 

 

Tags: DHARMIK , Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD