Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

अखिलेश यादव ने शादी अनुदान के चेक बांटे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 05 Dec 2016

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गरीब बेटियों की शादी के लिए अनुदान योजना का शुभारंभ किया। अपने सरकारी आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कुछ परिवारों को शादी अनुदान का चेक प्रदान किया। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने हर क्षेत्र वर्ग के लिए काम किया है। देश में सबसे अधिक काम समाजवादी सरकर ने किया है।उन्होंने दावा किया कि अगली बार भी प्रदेश में समाजवादी सरकार ही बनेगी। सपा सरकार बनने पर प्रदेश के सभी गरीब लोगों को समाजवादी पेंशन और सभी को आवास सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पेंशन भी सीधे खाते में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। शादी अनुदान योजना में पहले 10 हजार रुपये किए जाते थे, अब 20 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि 6-10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर 2 लाख चयनित लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में इस योजना के तहत वार्षिक आय 56480 और ग्रामीण क्षेत्र में 46080 वाले परिवार इस योजना की पात्रता श्रेणी में आते हैं। इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये वर्ष 2016-17 के लिए वित्तीय प्रविधान किया गया है।

भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "हम पैसा दे रहे हैं और वो लोगों को लाइन में लगवा रहे हैं। नोटबंदी से देश पीछे जा रहा है। नोट की छपाई भी ठीक से नहीं हुई है। 2000 के नोट का रंग जल्दी चला जाता है। भाजपा के नोटों का रंग पानी से उड़ जाता है। जनता इनको सबक सिखाएगी।" वहीं बसपा को अपने निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा कि पत्थर वाले दल ने कोई काम नहीं किया, स्मारकों में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए। उन्होंने कहा, "हमसे पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया, जो कुछ दिखाई दे रहा है वो हमने किया।" उन्होंने बिजली का मुद्दा छेड़ते हुए कहा, "बिजली के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। हम बिजली 24 घंटे दे रहे हैं। हम अच्छी योजनाएं चला रहे हैं। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाना भी जरूरी है।" 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD