Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमण्डल का त्रिपक्षीय समझौते के लिए स्वीडन दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 08 Oct 2013

Last updated on: Oct 08, 2013, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने स्वीडन का दौरा किया ताकि हिमाचल एवं स्वीडन के मध्य सहभागिता को मजबूती देने की संभावनाओं को तलाशा जा सके। यह दौरा स्वीडन की लूण्ड विश्वविद्यालय के निमंत्रण पर आयोजित किया गया तथा इस दौरे का खर्च स्वीडन द्वारा वहन किया गया।लूण्ड विश्वविद्यालय स्वीडन का दूसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, जहां 30 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा यह विश्वविद्यालय तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए भारत के कई राज्यों के साथ सहयोग कर रहा है। राज्य के किशोर एवं युवाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दृष्टिगत इस विश्वविद्यालय का पहले से ही राज्य के साथ त्रिपक्षीय समझौता है। इस समझौते के तहत प्रदेश के मण्डी, चम्बा तथा शिमला जिलों में मेडिकल एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रतिनिधिमण्डल ने दौरे के दौरान स्वीडन के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमण्डल ने स्वीडन के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान, इंस्टीच्यूट ऑफ कम्यूनिकेवल डिजीज, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं एवं युवा क्लीनिक सहित कई स्वास्थ्य सुविधाओं के संस्थानों का भी दौरा किया। इस क्षेत्रीय दौरे का उद्देश्य स्वीडन सरकार द्वारा अपने नागरिकों विशेषकर किशोरों एवं युवाओं के लिए कार्यान्वित की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल करना था।प्रतिनिधिमण्डल ने विदेश मंत्रालय में ग्लोबल हेल्थ के स्वीडन के राजदूत डॉ. एंडरज नॉर्ड स्ट्रोम से भी भेंट की। डॉ. नॉर्ड स्ट्रोम ने स्वास्थ्य मंत्री को स्वीडन सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई धनराशि से कार्यान्वित किए जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वीडन सरकार के अन्य प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी दी। इस दौरे के दौरान एसआईडीए के उप महानिदेशक डॉ. ईसा हस्ताद के नेतृत्व में स्वीडन अन्तर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी के प्रतिनिधियों से भी विचार-विमर्श किया गया।

श्री कौल सिंह ठाकुर ने दौरे के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की उपलब्धियों को उजागर किया तथा स्वास्थ्य उपचार के क्षेत्र में दोनों देशों के मध्य संबंधों को और प्रगाढ़ करने की इच्छा व्यक्त की। स्वीडन ने श्री कौल सिंह ठाकुर को इस विषय में सहयोग का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमण्डल ने स्वीडिश इंस्टीच्यूट ऑफ कम्यूनिकेवल डिजीज कंट्रोल के महानिदेशक डॉ. जोहन कालसन तथा एचआईवी एंड एसटीआई प्रीवेंशन के समन्वय के लिए इकाई प्रमुख डॉ. मोनिका इडिस्ट्रॉम से भी भेंट की। इस दौरान कम्यूनिकेवल डिजीज एवं एसटीआई के नियंत्रण के बारे में विचार-विमर्श किया गया। मंत्री को एंटी बॉयोटिक के अत्याधिक उपयोग पर चल रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। श्री ठाकुर ने इस परियोजना पर कार्य करने के लिए हिमाचल की ओर से प्रस्ताव रखा।प्रतिनिधिमण्डल ने स्वीडन की मालमो शहर में स्केन क्षेत्रीय परिषद के प्रतिनिधियों से भी भेंट की। उन्होंने लूण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रौफेसर पीर ऐरिक्सन से भी भेंट की। इस दौरान वर्तमान समझौते की प्रगति एवं भविष्य में सहयोग की संभावनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में विचारों के आदान-प्रदान एवं अन्य सम्बन्धित मामलों के दृष्टिगत यह दौरा पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने कहा कि स्वीडन में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्यों को हिमाचल प्रदेश में भी कार्यान्वित करने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरे में प्रधान सचिव स्वास्थ्य एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

 

Tags: kaul singh thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD