Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रही भाजपा: चौधरी अभय चौटाला

चौधरी अभय चौटाला
चौधरी अभय चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jan 2016

Last updated on: Jan 02, 2016, 00:00 IST

इनेलो ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 37 पैसे व डीजल पर दो रुपए प्रति बैरल एक्साइज ड्यूडी बढ़ाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। इसे महंगाई को बढ़ावा और किसानों की कमर तोडऩे वाला कदम बताया है। नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय चौटाला ने कहा कि उपरोक्त शुल्क बढ़ाकर केंद्र सरकार ने महंगाई की मार से परेशान जनता पर एक और कड़ा प्रहार किया है। इनेलो नेता ने कहा कि एक तरफ जहां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें निरंतर गिर रही हैं और दूसरी तरफ उसका लाभ आम उपभोक्ताओं को देने की बजाय भाजपा सरकार बार-बार आबकारी शुल्क व अन्य करों में बढ़ौतरी करके लोगों पर बेवजह बोझ डाल रही है। जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है तब से अब तक देशवासियों पर करीब एक लाख करोड़ का भार इन पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ौतरी की वजह से पड़ा है।

इनेलो नेता ने कहा कि पिछले दो माह के अंदर घरेलू गैस के दामों में लगभग 139 रुपए का बोझ केंद्र सरकार गैस उपभोक्ताओं पर डाल चुकी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें खुले बाजार के हवाले करते समय सरकार ने यह वादा किया था कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अगर कीमतें बढ़ेंगी तो यहां भी बढ़ाई जाएंगी और अगर अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होंगी तो उसे उसी अनुपात में यहां भी कम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कीमतें बढ़ाने की बात आती है तो आए दिन किसी न किसी बहाने से कीमतें बढ़ा दी जाती हैं और जब कीमतों में कटौती करने की स्थिति बनती है तो एक्साइज ड्यूटी अथवा वैट सहित अन्य टैक्सों में बढ़ौतरी करके लोगों पर बेवजह बोझ डाल दिया जाता है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को पूरी तरह से जनविरोधी बताते हुए इसे तुरंत वापिस लिए जाने की मांग की।

    

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD