Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सुखबीर सिंह बादल ने फरवरी तक नीले कार्ड योजना के तहत लाभार्थियों को शामिल करने डिप्टी कमिश्ररों को निर्देश दिए

मंत्रियों और मुख्य संसदीय सचिवों से जिला और उप प्रभागीय समितियों की बैठकें बुलाने को कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Dec 2015

Last updated on: Dec 28, 2015, 00:00 IST

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज जहां आटा दाल योजना के  तहत नामांकन और 28.50 लाख नीले कार्डों के वितरण की प्रक्रिया को तेज करने के आदेश दिए हैं वहीं राज्य में किसानों, व्यापारियों और मजदूरों के लिए शुरू की गई कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड बनाने की तैयारी शुरु करने को कहा है।  

यहां पंजाब भवन में डिप्टी कमिश्ररों के साथ रखी गई बैठक में सभी कल्याण और विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के तहत नीले कार्डों के वितरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार ने एक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया है, जिससे लगभग 2 लाख मजदूरों, 2 लाख व्यापारियों और राज्य के10 लाख किसानों को फायदा होगा। 

श्री बादल ने सभी लाभार्थियों को कवर करने उन्हें पूर्व सूचना देने व उचित व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया को तेज करने संबंधित विभागों को निर्देश देने के साथ ही प्रक्रिया में चुने हुए प्रतिनिधियों को शामिल करने को भी कहा है।  

उन्होंने जिला स्तरीय सलाहकार समितियों और जिला शिकायत समितियों की बैठक, कैबिनेट मंत्रियों से हर महीने के  पहले सप्ताह में बुलाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में आदेश जारी करने के लिए मुख्य सचिव श्री सर्वेश कौशल से कहा है कि वे निर्देश जारी करें कि मुख्य संसदीय सचिव हर महीने उप संभागीय स्तर पर होने वाली सलाहकार समितियों और प्रभागीय शिकायत समितियों की अध्यक्षता करें। 

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थापित किए जाने वाले 'सेवा केंद्रोंÓ की प्रगति का जायजा लेते हुए श्री बादल ने बताया कि राज्य भर में 2174 सेवा केंद्रों का बैसाखी पर शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्य सचिव से तेयारियों का जायजा लेने को कहा है। कौशल विकास के  क्षेत्र पर गौर करते हुए उप मुख्यमंत्री ने  सचिव तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण श्री आरके वर्मा से कहा है कि गांवों और कस्बों में 150 कौशल केंद्रों के निर्माण की गति को तेज किया जाए। इन पर प्रति केंद्र 25 लाख रूपये का खर्च आ रहा है।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में उप मुख्यमंत्री ने नीला कार्ड और कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कार्ड योजनाओं की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य सचिव को नियुक्त किया है। उन्होंने जिला और उप संभागीय स्तर पर डीसी और एसडीएम को कल्याणकारी योजनाओं का नोडल अधिकारी बनाया है और साथ ही हर सोमवार को सभी कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने और एक समेकित रिपोर्ट भेजने के लिए डिप्टी कमिश्ररों को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने डिप्टी कमिश्ररों से कहा है कि वे कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पैनल में शामिल अस्पतालों की व्यापक समीक्षा करें और किसी भी बाहर रह गए प्रतिष्ठित अस्पताल को शामिल करने की सिफारिश करें, साथ ही यह भी कहा है कि जिन अस्पतालों के पास पर्याप्त सुविधाएं नहीं है उन्हें सूची से बाहर भी करें। साथ ही उन्होंने पैनल में शामिल अस्पतालों के लिए एक लोगो डिजाइन करने स्वास्थ्य विभाग से कहा है जिससे लाभार्थियों को इन स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान करने में आसानी हो। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक सोमवार को ग्रामीण और शहरी मिशन के तहत गठित समितियों की बैठकों बुलाने के निर्देश भी दिए हैं।

इस अवसर पर सांसद श्री बलविंदर सिंह भूंदड़, मुख्य सचिव श्री सर्वेश कौशल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एसके संधू, उप मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री पीएस औजला, प्रमुख सचिव वित्त श्री डीपी रेड्डी, प्रमुख सचिव श्रम और आवास श्री विश्वजीत खन्ना, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सुश्री विनी महाजन, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री गगनदीप सिंह बराड़ और उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री मनवेश सिंह सिद्धू भी उपस्थित रहे। 

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD