Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

पोप फ्रांसिस ने भौतिकता से दूर रहने की नसीहत दी

पोप फ्रांसिस
पोप फ्रांसिस
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वेटिकन सिटी , 25 Dec 2015

पोप फ्रांसिस ने अपने वार्षिक क्रिसमस धर्मोपदेश में दुनिया की करीब 1.2 अरब रोमन कैथोलिक आबादी को भौतिकतावाद के 'व्यसन' से दूर रहने की नसीहत दी। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, पोप ने 'उपभोक्तावाद और सुखवाद, धन व अपव्यय' में उलझी दुनिया को अधिक संयम बरतने की सलाह दी।पोप ने गुरुवार को सेंट पीटर्स के बासिलिका में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मास में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्रिसमस अपने बारे में और अधिक जानने का वक्त है।

उन्होंने रोमन कैथोलिक समुदाय से सादगी को प्रोत्साहित करने के लिए कहा, जैसा कि स्वयं जीसस ने अपने जीवन में किया था। उन्होंने कहा कि 'हमारा जीवन सहानुभूति, करुणा और दया से भरा होना चाहिए।'वेटिकन में इस अवसर पर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे। बासिलिका पहुंचने वाले सभी लोगों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ा।79 वर्षीय पोप ने कहा, "एक ऐसी दुनिया में, जिसमें अमूमन सभी निर्दयी और पापी हो गए हैं, हमें न्याय का एक मजबूत संदेश देने और ईश्वर की इच्छा को सुनने की आवश्यकता है।"

 

Tags: Pope Francis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD