Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

लॉरेंस स्कूल में मनाया गया क्रिसमिस पर्व

प्रभू ईशू ने दुनिया को शांति व प्यार का रास्ता दिखाया: वीना मलहोत्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 23 Dec 2015

Last updated on: Dec 23, 2015, 00:00 IST

लॉरेंस सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सेक्टर 52 मोहाली में क्रिसमिस पर्व बेहद धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल को गुब्बारों, घंटियों व सितारों आदि से सजाया गया। इसके साथ ही छोटे छोटे बच्चों ने सांता क्लाज के पहरावे व टोपियां पहन कर माहौल को पूरी तरह क्रिसमिस के रंग में रंग दिया। छोटे छोटे बच्चे मदर मैरी, फादर, राजा, सांता क्लाज, क्रिसमिस ट्री, सनोमैन, डिजनी के कलाकारों व बेबेी जीजस क्राईस के परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।इस अवसर पर बच्चों ने एक रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। छोटे छोटे विद्यार्थियों एक संगीतय अंग्रेजी नाटक पेश किया, जिसे अध्यापकों व विद्यार्थियों ने बहुत पसंद किया और इस नाटक की सब ने तालियों से खूब प्रशंसा की। 

नाटक की शुरुआत ईशू के जन्म से हुई और संगीतमय नाटक में उनके जीवन के फलसफे को पेश किया गया। इसके पश्चात क्रिसमिस मनाने की शुरुआत हुई, जिसमें बच्चों ने स्टेज पर खूब रंग जमाया। इस अवसर पर अध्यापकों व विद्यार्थियों ने पारांपरिक गीत जिंगल बैल जिंगल आल द वे गाया, जबकि स्कूल के बच्चों ने इस गीत पर स्टेज पर डांस किया। इसके साथ ही स्कूल कैंपस में एक क्रिसमिस ट्री भी सजाया गया, जिसमें स्कूल की हर कक्षा के बच्चे ने अपना योगदान डालते हुए इसको सजाया। स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमति वीना मलहोत्रा ने समूह स्टाफ व विद्यार्थियों को क्रिसमिस की बधाई दी और सभी बच्चों को भगवान ईशू के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।

 

Tags: Lawrence Public School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD