Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

गांव खुरालगढ़ में गुरू रविदास जी की यादगार का नींव पत्थर 14 फरवरी को रखा जायेगा -सोहन सिंह ठंडल

गांव खुरालगढ़ में गुरू रविदास जी की यादगार का नींव पत्थर 14 फरवरी को रखा जायेगा -सोहन सिंह ठंडल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Dec 2015

Last updated on: Dec 17, 2015, 00:00 IST

गुरू रविदास मैमोरियल फाउंडेशन की कार्यकारी कमेटी की अध्यक्षता करते हुये सोहन सिंह ठंडल पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री पंजाब ने बताया कि गांव खुरालगढ़ में गुरू रविदास जी की यादगार का नींव पत्थर 14 फरवरी, 2016 को रखा जायेगा। पर्यटन विभाग की कमेटी रूम में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक सरवन सिंह फिल्लौर, पंजाब पिछड़ी श्रेणियां आयोग के चेयरमैन प्रौ. कृपाल सिंह बडूंगर, प्रधान सचिव पर्यटन श्रीमति अंजलि भावड़ा, एन एस रंधावा निदेशक पर्यटन, राहुल छाबा, अतिरिक्त उपायुक्त जनरल होश्यिरपुर, स. जसबीर सिंह साबर, स. सरबजोत सिंह बहल दोनो सदस्य कंसेप्ट कमेटी और वित्त आर्किटेक्टचर एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल हुये। 

इस गौरवमयी प्रोजेक्ट का कार्य युद्ध स्तर पर करने का फैसला लेते हुये कार्यकारी कमेटी ने यादगार की चारदीवारी के तुरंत निर्माण के आदेश दिये। इस अवसर पर स. ठंडल ने इस यादगार से जुड़ी कार्य करने वाली एजेंसियों को सरगर्मीयां तेज करने के निर्देश दिये ताकि भक्ति आंदोलन के महान संत गुरू रविदास जी की विचारधारा एवं शिक्षाओं के प्रसार के लिए इस यादगार को प्रतीक के तौर पर शीघ्र अति शीघ्र उभारा जा सके। उन्होंने बताया कि इस यादगार के संपूर्ण होने से यहां 10 हजार श्रद्धालुओं की क्षमता की एकत्रता वाला एक हाल और उच्च दर्जे का ऑडीटोरियम भी होगा जिसमें प्रत्येक प्रकार की आधुनिक तकनीक मुहैया होगी। जिस द्वारा गुरू रविदास जी के जीवन एवं शिक्षाओं को दर्शाया जायेगा। ऑडीटोरियम में किसी भी समागम के दौरान 500 श्रद्धालुओं के बैठने की जगह होगी। इस विश्व स्तरीय यादगार की खासियत 150 फुट उंचा मीनार-ए-बेगमपुर का ढांचा होगा। 

 

Tags: Sohan Singh Thandal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD