Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अंबेडकर ने देश को एकसूत्र में पिरोया : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2015

Last updated on: Nov 26, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संविधान निर्माता बी.आर. अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोया। डॉ. बी.आर.अंबेडकर की देशभर में मनाई जा रही 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में संविधान के प्रति प्रतिबद्धताओं पर चर्चा के लिए संसद में आयोजित दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान गृह मंत्री ने लोकसभा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को भी श्रद्धांजलि दी।

राजनाथ ने कहा, "जब हमारा देश स्वतंत्र हुआ, यह विभिन्न रियासतों में बंटा था। वे चकित थे कि क्या देश फिर कभी एकजुट हो पाएगा। सरदार वल्लभभाई पटेल ने हमें 'एक भारत' दिया, लेकिन उस समय हमें एक ऐसी सामग्री की आवश्यकता थी, जो देश को एकजुट रख सके।"उन्होंने कहा, "देश को एकजुट रखने वाला वह साधन संविधान था। इसने महत्वपूर्ण भू्मिका निभाई। हम जानते हैं कि इस दौरान उन्होंने कितनी समस्याओं का सामना किया, जिनसे उन्हें जरूर चोट पहुंची होगी, लेकिन उन्होंने अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखा।"

उन्होंने अभिनेता आमिर खान का नाम लिए बगैर असहिष्णुता पर की गई उनकी टिप्पणी के संदर्भ में कहा, "लेकिन उन्होंने (अम्बेडकर) कभी नहीं कहा कि उन्हें देश में भेदभाव का सामना करना पड़ा है और इसलिए वह कहीं और जाकर बस जाएंगे।"राजनाथ के ऐसा कहने पर कई कांग्रेस सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उन्हें अपनी बात जारी रखने की अनुमति देते हुए कहा कि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।देश के गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अंबेडकर को सिर्फ एक दलित नेता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्हें सिर्फ इस नजरिए से देखना ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD